Kitchen Vastu Tips: पैसों की तंगी से बचना है तो किचन स्लैब से आज ही हटा दें ये 4 अशुभ चीजें

वास्तु शास्त्र में रसोई घर को सिर्फ खाना बनाने की जगह नहीं, बल्कि पूरे घर की समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का केंद्र माना गया है। यहां मां अन्नपूर्णा का वास होता है। कहा जाता है कि किचन की साफ-सफाई और वहां रखी चीजों का सीधा असर घर की बरकत, सेहत और पैसे की तिजोरी पर पड़ता है। अक्सर हम जाने-अनजाने किचन स्लैब पर ऐसी चीजें रख देते हैं जो वास्तु के अनुसार बेहद अशुभ हैं। इससे धीरे-धीरे घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और तिजोरी खाली होने लगती है। आइए जानते हैं वो 4 चीजें जो आपको आज ही स्लैब से हटा देनी चाहिए।
कई महिलाओं की आदत होती है कि स्लैब पोंछने के बाद उसी गीले और गंदे कपड़े को वहीं छोड़ देती हैं। वास्तु के अनुसार किचन स्लैब सबसे पवित्र स्थान है जहां भोजन बनता है। वहां गंदा गीला कपड़ा रखने से अन्न और अग्नि दोनों का अपमान होता है। इससे घर में नकारात्मक ऊर्जा फैलती है, बरकत खत्म हो जाती है और परिवार के सदस्यों की सेहत पर भी बुरा असर पड़ता है। स्लैब पोंछने के बाद कपड़े को हमेशा धोकर अलग जगह सुखाएं।
ये सबसे बड़ी गलती है जो लगभग हर घर में होती है। खाना खाने के बाद गंदे बर्तनों को स्लैब पर ही छोड़ देना, खासकर रात के समय। वास्तु शास्त्र कहता है कि रात भर स्लैब पर झूठे बर्तन रखने से राहु-केतु का अशुभ प्रभाव बढ़ता है। यह दरिद्रता को न्योता देता है। इससे अनावश्यक खर्चे बढ़ते हैं, कर्ज की स्थिति बनती है और घर की सुख-शांति भंग होती है। नियम बनाएं कि सोने से पहले किचन स्लैब एकदम साफ हो और बर्तन धोकर अपनी जगह पर रखे हों।
सहूलियत के लिए हम अक्सर रोज की दवाइयां किचन स्लैब पर रख देते हैं ताकि याद रहे। लेकिन वास्तु में इसे बहुत अशुभ माना गया है। किचन वो जगह है जो हमें स्वास्थ्य और ऊर्जा देती है। वहां बीमारी से जुड़ी चीजें रखने से यह संदेश जाता है कि बीमारी घर में स्थायी रूप से बस गई है। इससे परिवार में कोई न कोई सदस्य हमेशा बीमार रहता है और दवाइयों पर पैसा बर्बाद होता रहता है। दवाइयों को हमेशा किचन से दूर किसी बंद अलमारी में रखें।
भूलकर भी स्लैब पर कोई टूटा कप, दरार वाली प्लेट, या चटका हुआ कांच का गिलास न रखें। टूटे-फूटे बर्तन दरिद्रता और दुर्भाग्य के प्रतीक माने जाते हैं। इन्हें रखने से घर में लक्ष्मी का आगमन रुक जाता है और जो पैसा जमा है वो भी धीरे-धीरे खत्म होने लगता है। इसके अलावा इन बर्तनों में खाना बनाना या खाना मानसिक तनाव और काम में रुकावट का कारण भी बनता है। ऐसे बर्तनों को तुरंत घर से बाहर निकाल दें।
रात को सोने से पहले स्लैब पर थोड़ा सा नमक के पानी का पोंछा लगाएं। स्लैब पर कभी भी खाली डिब्बे न रखें, अनाज के डिब्बों को हमेशा भरा रखें। ये समृद्धि का प्रतीक है। किचन को हमेशा साफ-सुथरा और रोशनी से भरा रखें, तभी मां अन्नपूर्णा और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहेगी।
विषय





