मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:33 · नई दिल्ली संस्करण

'बोल दें कि कल फैक्ट्री लगेगी तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा', पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ पर बरसे खेसारी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'बोल दें कि कल फैक्ट्री लगेगी तो मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा', पवन सिंह, मनोज तिवारी और निरहुआ पर बरसे खेसारी

पटना। बिहार विधानसभा चुनाव में भोजपुरी स्टार और अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है।

खेसारी लाल यादव ने एक साथ भाजपा के चार स्टार प्रचारक मनोज तिवारी, रवि किशन, निरहुआ और पवन सिंह पर निशाना साधा है और उन्हें खुला चैलेंज भी दिया है।

पवन सिंह और निरहुआ के ठगे जाने वाले बयान और बाकी आरोपों का जवाब देते हुए खेसारी ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि मैं गरीब परिवार का बेटा हूं, मेरी औकात नहीं थी कि ग्रेजुएशन कर सकूं, लेकिन वे लोग अमीर हैं, पीएचडी भी कर सकते हैं। इन एनडीए के सारे नेताओं को चार दिन के अंदर पागल घोषित कर दूंगा। इनकी भाषा देखिए, कैसे बोल रहे हैं, लेकिन मैं एक संस्कारी परिवार से आता हूं और इनकी तरह बराबरी नहीं कर सकता।

निरहुआ के "ऐसा कोई सगा नहीं, जिसे खेसारी ने ठगा नहीं" के बयान पर पलटवार करते हुए उन्होंने कहा कि ये तो निरहुआ ही बता सकते हैं कि मैंने उन्हें कितना ठगा है। उन्होंने और उनकी पार्टी ने तो पूरे बिहार को ठगा है।

मैं रोजी-रोटी की बात कर रहा हूं, वो धर्म की बात कर रहे हैं। राम विरोधी होने के बयान पर उन्होंने कहा कि मैं कभी राम विरोधी नहीं हूं, मैंने राम पर गाना गाया, फिल्म बनाई, लेकिन जय राम जी की बोलने से नौकरी नहीं मिलेगी, शिक्षा नहीं मिलेगी, ये लोग सिर्फ धर्म के नाम पर वोट करते हैं और असल मुद्दे से भटकाते हैं।

निरहुआ, पवन सिंह, रवि किशन, और मनोज तिवारी को चैलेंज करते हुए खेसारी ने कहा कि मेरे स्टार प्रचारक भाई मीडिया के सामने ये बोल दें कि कल यहां फैक्ट्री का शिलान्यास होगा, तो मैं आजीवन चुनाव नहीं लडूंगा और कभी सर्टिफिकेट भी नहीं लूंगा।

मेरे सर्टिफिकेट लेने से बेरोजगारी कम होगी? बाकी मैं यदुमुल्ला हूं, अगर मेरे शिक्षा पर और बेरोजगारी पर बात करने से यदुमुल्ला हो जाता हूं, तो मैं हूं। मैं सभी धर्मों का सम्मान करता हूं और मुसलमान भी इसी देश का हिस्सा हैं।

तेजप्रताप यादव के नौकरी देने और नाचने वाले बयान पर खेसारी ने कहा कि वे बड़े भाई हैं और वे बाकी लोगों के साथ मिलकर ऐसा बयान दे रहे हैं, उसका जवाब देना मेरे लिए जरूरी नहीं है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें