मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:21 · नई दिल्ली संस्करण

पानी और खून एक साथ नहीं बह सकते तो भारत-पाक क्रिकेट मैच क्यों हो रहा है : आदित्य ठाकरे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

मुंबई। शिवसेना (यूबीटी) के नेता आदित्य ठाकरे ने एशिया कप में आयोजित होने वाले भारत-पाकिस्तान के मैच पर ऐतराज जताया है।

आदित्य ठाकरे ने शनिवार को पीएम मोदी के उस बयान पर जोरदार पलटवार किया, जिसमें 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले के प्राचीर से पीएम मोदी ने कहा कि अब भारत ने तय कर लिया है कि खून और पानी एक साथ नहीं बहेंगे। अब देशवासियों को भली-भांति पता चल गया है कि सिंधु का समझौता कितना अन्यायपूर्ण है, कितना एकतरफा है। ये ऐसा समझौता था, जिसने पिछले सात दशक से मेरे देश के किसानों का अकल्पनीय नुकसान किया है। अब हिंदुस्तान के हक का जो पानी है, उस पर अधिकार सिर्फ और सिर्फ हिंदुस्तान का है, हिंदुस्तान के किसानों का है।

आदित्य ठाकरे ने आईएएनएस से बातचीत में कहा कि पीएम मोदी लाल किले के प्राचीर से कह रहे हैं कि खून और पानी साथ नहीं बह सकते हैं। लेकिन, एशिया कप में हम उसी देश के साथ मैच खेलने वाले हैं, जिसके लिए हम कह रहे हैं कि खून और पानी साथ नहीं बह सकता है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी एक तरफ कहते हैं कि खून और पानी साथ नहीं बहेगा और दूसरी तरफ बीसीसीआई पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच खेल रही है और पार्टी कर रही है।

बता दें कि भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर सिर्फ शिवसेना (यूबीटी) ही नहीं बल्कि इंडी अलायंस में शामिल राजनीतिक दल भी चाहते हैं कि भारतीय टीम पाकिस्तान के साथ क्रिकेट मैच न खेले।

एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि जब पाकिस्तान के साथ व्यापार नहीं कर रहे हैं, पानी नहीं दे रहे हैं, तो मैच कैसे खेल सकते हैं?

शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने कहा कि पाकिस्तान हमें धमकियां देता है और हम उनके साथ क्रिकेट मैच खेलने के लिए तैयार हो जाते हैं। आखिर हम यह क्यों नहीं कह सकते हैं कि पाकिस्तान के साथ किसी भी तरह का मैच हम नहीं खेलेंगे?

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें