मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो सभी संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाएगा: तेजस्वी यादव

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो सभी संविदाकर्मियों को स्थाई किया जाएगा: तेजस्वी यादव

पटना। बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बुधवार को घोषणा करते हुए कहा कि अगर प्रदेश में महागठबंधन की सरकार बनती है, तो सभी संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा।

उन्होंने यह भी दावा किया कि महागठबंधन इस महंगाई के दौर में प्रदेशवासियों को आर्थिक न्याय देने का काम करेगा।

पटना में आज एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि जीविका दीदियों के पुराने ऋण पर ब्याज को भी माफ किया जाएगा तथा कम्युनिटी मोबिलाइजर के तौर पर कार्य करने वाली महिलाओं को भी स्थायी किया जाएगा और वेतन को 30 हजार रुपये किया जाएगा। इसके अलावा, अगले दो सालों तक मुफ्त ऋण दिया जाएगा। ‎

‎उन्होंने यह भी कहा कि जीविका दीदियों का पांच लाख का बीमा कराया जाएगा। इस दौरान उन्होंने माई बहिन मान योजना की घोषणा का भी जिक्र किया। ‎ उन्होंने घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश के सभी संविदा कर्मियों को स्थाई किया जाएगा।

उन्होंने आरोप लगाया कि संविदा कर्मियों का दिन भर शोषण किया जाता है, बिना कारण बताए उनकी सेवा खत्म कर दी जाती है, उन्हें कभी भी बाहर कर दिया जाता है। हर महीने उनके पारिश्रमिक से 18 प्रतिशत जीएसटी काटा जाता है।

उनके पास जॉब सिक्योरिटी नहीं होती। सरकार में बैठे हुए लोग कमीशनखोरी कर रहे हैं। वे संविदा कर्मियों का पैसा खा रहे हैं। बिहार के सभी संविदा कर्मियों को स्थाई करेंगे। ‎

‎उन्होंने यह भी कहा कि इस सरकार में जीविका दीदियों का शोषण होता रहा है। उन्हें सभी सरकारी कार्यों में लगाया जाता है, लेकिन उन्हें कुछ नहीं मिलता। ‎ ‎पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि उन्होंने पहले भी काम कर के दिखाया है और आगे भी कर के दिखाएंगे।

उन्होंने कहा कि बिहार में इस बार लोग बदलाव के लिए तैयार हैं। लोग भ्रष्टाचार और अपराध से त्रस्त हैं। पलायन, गरीबी, बेरोजगारी से परेशान हैं। ‎‎उन्होंने महागठबंधन में किसी भी तरह के विवादों से इनकार करते हुए कहा कि सब कुछ ठीक है। ‎

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें