मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:00 · नई दिल्ली संस्करण

मेरी कोशिश रहेगी कि पद का सही ढ़ंग से हो निर्वहन : शिक्षा मंत्री

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना। बिहार के नए शिक्षा मंत्री आलोक मेहता ने कहौ कि मुझे जो भी जिम्मेवारी मिली है कोशिश रही है कि उसका निर्वहन सही ढ़ंग से हो। शिक्षा मंत्री का पद देने के लिए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव का शुक्रगुजार हूं कि मुझ पर भरोसा किया।

उन्होंने कहा कि मैं अपेक्षा रखता हूं कि मेरे मंत्रित्वकाल में विभाग में बेहतरी होगी। आम बच्चों, नौजवानों की सुविधाएं बढ़ेंगी। शिक्षा विभाग से तीन लाख से अधिक शिक्षकों की बहाली का फैसला क्रांतिकारी फैसला रहा है। बिहार की जनता ही नहीं बल्कि देश की जनता इसे उदाहरण मान रही है कि बिहार में इतने बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर मिल रहे हैं।

मंत्री आलोक मेहता ने सरायरंजन के नरघोघी गांव में श्री राम जानकी मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन मौके पर कहा कि इसमें अध्ययन-अध्यापन और अस्पताल की सुविधा मिलने वाली है। इस इलाके के लोगों को इससे काफी खुशी है। इससे इस इलाके में चहल-पहल बढ़ी है। रोजगार के अवसर बढ़े हैं। इससे सर्वांगीण विकास होगा। आलोक मेहता समस्तीपुर से ही उजियारपुर से विधायक हैं। वे पढ़े-लिखे नेता हैं और राजनीति में संसद से लेकर विधान सभा तक का अनुभव रखते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें