मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:37 · नई दिल्ली संस्करण

'मुझे लगता है कि वह अगले स्तर पर जाने को तैयार हैं', मोहम्मद कैफ ने की वैभव की तारीफ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
'मुझे लगता है कि वह अगले स्तर पर जाने को तैयार हैं', मोहम्मद कैफ ने की वैभव की तारीफ

नई दिल्ली। आईपीएल 2026 के तीसरे मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स को 8 विकेट से हराया। बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान के 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए महज 15 गेंदों में अर्धशतक लगाया। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ ने वैभव की जमकर तारीफ की है।

कैफ वैभव की चेन्नई के खिलाफ खेली गई अर्धशतकीय पारी से खासा प्रभावित नजर आए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर लिखा, "पिछले सीजन में मुझे लगा था कि वैभव सूर्यवंशी को बहुत जल्दी हाइप मिल रही है। एक पुराने जमाने का क्रिकेटर होने के नाते, मेरा मानना ​​है कि युवा खिलाड़ियों को तेजी से आगे बढ़ाने में कोई जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए।

हालांकि, एक साल बाद, मुझे लगता है कि वह अगले स्तर पर जाने के लिए तैयार हैं। 15 साल का यह लड़का मनोरंजन कर सकता है और मैच जिताने वाली पारियां खेल सकता है।"

वैभव सूर्यवंशी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ बेहतरीन लय में दिखाई दिए। वैभव ने पावरप्ले में ही अपनी तूफानी बल्लेबाजी से फैंस का खूब मनोरंजन किया।

वैभव ने अपना अर्धशतक सिर्फ 15 गेंदों में पूरा किया। वह आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने। वैभव ने 17 गेंदों का सामना करते हुए 52 रन बनाए। अपनी पारी में उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए।

वैभव ने यशस्वी जायसवाल के साथ पहले विकेट के लिए सिर्फ 6.2 ओवर में 75 रन जोड़े। वैभव की दमदार पारी के बूते राजस्थान रॉयल्स ने चेन्नई से मिले 128 रनों के लक्ष्य को महज 12.1 ओवर में हासिल कर लिया। यशस्वी 36 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि ध्रुव जुरैल ने 18 रनों का योगदान दिया।

आईपीएल 2025 में भी वैभव सूर्यवंशी ने अपनी बल्लेबाजी से हर किसी का ध्यान खींचा था। उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में सिर्फ 35 गेंदों में शतक लगाया था। वह आईपीएल इतिहास का दूसरे सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बने थे। 7 मुकाबलों में वैभव ने 206 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 252 रन बनाए थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें