मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:33 · नई दिल्ली संस्करण

मुझे तूफानों से लड़ने की आदत है- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन
मुझे तूफानों से लड़ने की आदत है- मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली।दिल्ली की मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का कहना है कि अपने ऊपर हुए हमले के बावजूद उनकी हिम्मत और संकल्प पहले से और मजबूत हुआ है। उनका यह भी कहना है कि मुझे तूफान से लड़ने की आदत है और वह आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने अपने ये मजबूती व संकल्प से भरे विचार आज दिल्ली विश्वविद्यालय के प्रसिद्ध कॉलेज श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (एसआरसीसी) में व्यक्त किए। वार्षिक समारोह में कॉलेज के शिक्षकों, विद्यार्थियों और पूर्व छात्रों के साथ उन्होंने अपने कॉलेज के दिन भी याद किए और कहा कि कि देश की राजधानी दिल्ली को विश्वस्तरीय शैक्षणिक हब बनाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।

मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने एसआरसीसी कॉलेज परिसर में अपने कॉलेज के दिनों को याद करते हुए उसे आज की घटनाओं से जोड़ा और कहा कि कॉलेज के दिनों में डूसू की अध्यक्ष के दौरान एक प्रदर्शन में उन्हें गंभीर चोटें आई थीं। उस समय भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और आज भी वही जज़्बा उनके साथ है। मैं अब और भी दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही हूं। मुख्यमंत्री ने अपने इरादों को जाहिर करते हुए कहा कि मैं किसी आसुरी शक्ति से डरने वाली नहीं हूं। मुझे तूफानों से लड़ने की आदत है और दिल्ली की जनता मेरी सबसे बड़ी ताकत है। आज मेरे पास दिल्ली की जनता का स्नेह और आशीर्वाद है। मैं और भी दृढ़ संकल्प के साथ काम कर रही हूं। उन्होंने कहा कि मैं किसी भी ताकत से डरकर रुकने वाली नहीं हूं। जब तक दिल्ली को उसके अधिकार नहीं मिल जाते, मैं लगातार संघर्ष करती रहूंगी। न डरूंगी, न थकूंगी और न ही हार मानूंगी। उन्होंने यह भी कहा कि अपने ऊपर हुए हमले के बावजूद उनकी हिम्मत और संकल्प पहले से और मजबूत हुआ है।

अपने संबोधन में मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता ने अपनी प्राथमिकताओं और विकसित दिल्ली के संकल्प को भी दोहराया और कहा कि दिल्ली को विश्वस्तरीय शैक्षणिक हब बनाना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में हमारे पास इतने अच्छे कॉलेज और यूनिवर्सिटीज़ हैं। अब ज़रूरत है कि हम बेहतरीन इंफ्रास्ट्रक्चर, आधुनिक सुविधाएं और विश्वस्तरीय फैकल्टी उपलब्ध कराएं, ताकि छात्र विदेश जाने के बजाय यहीं रहकर अपने करियर और देश का भविष्य संवारें। उन्होंने दिल्ली सरकार की उस दृष्टि को सामने रखा जिसमें शिक्षा, नवाचार और युवाओं की ताकत के माध्यम से दिल्ली को विश्व पटल पर अग्रणी बनाने का संकल्प है। उन्होंने कॉलेज विद्यार्थियों से कहा कि देश की प्रगति में हर व्यक्ति की भूमिका अहम है। यह देश केवल सरकारों के सहारे आगे नहीं बढ़ सकता। हर नागरिक, हर छात्र, हर प्रोफेसर, हर फैकल्टी सदस्य को अपनी जिम्मेदारी निभानी होगी। हमें केवल अपने लिए नहीं, बल्कि अपने समाज और अपने राष्ट्र के लिए भी सोचना होगा। एक छोटा-सा काम भी जब देश के नाम किया जाता है, तो उसका असर बहुत बड़ा होता है। मुख्यमंत्री ने एसआरसीसी को केवल दिल्ली विश्वविद्यालय का ही नहीं, बल्कि पूरे एशिया का सर्वश्रेष्ठ कॉमर्स कॉलेज बताते हुए कहा कि इस संस्थान ने अकादमिक्स, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियों और सामाजिक कार्यों में हमेशा उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें