मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:34 · नई दिल्ली संस्करण

लूणी में तीन दिन से दहशत मचा रहे लकड़बग्‍घा : दस लोगों को बनाया शिकार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
लूणी में तीन दिन से दहशत मचा रहे लकड़बग्‍घा : दस लोगों को बनाया शिकार

जोधपुर। शहर के निकटवर्ती लूणी तहसील के गांवों में पिछले तीन दिन से आतंक मचा रहे लकड़बग्‍घों को पकडऩे का सिलसिला जारी है। लकड़बग्‍घे अब तक दस लोगों को शिकार बना चुके है। पुलिस और वन विभाग की टीमें इनके पीछे लगी हुई है। सोमवार सुबह ग्रामीणों ने दो लकड़बग्‍घों को मार दिया गया। तीन चार और भी आसपास के गांवों में बताए जाते है। इनसे ग्रामीण क्षेत्र के लोगों में दहशत बनी हुई है। आज सुबह भी एक व्यक्ति पर लकड़बग्‍घे ने हमला किया था। वह जख्मी हो गया। ग्रामीण की तरफ से वीडियो बनाकर डाला गया।पहले इनको लेकर ग्रामीणों द्वारा कयास लगाया जा रहा था कि वह अज्ञात जानवर है। मगर धीरे- धीरे स्थिति स्पष्ट होने पर उसका लकड़बग्‍घे के होना पता लगा।वन्य जीव बचाव दल उडऩदस्ता के अधिकारी गणपत सिंह फॉरेस्टर के अनुसार शिकारपुरा में मृत अवस्था में पाया जानवर भेडिय़ा अथवा लकड़बग्‍घा है। इसके अलावा रविवार रात को काकाणी में मृत अवस्था भेडिय़ा मिला था, दोनों को जोधपुर रेस्क्यू सेंटर ले जाया गया है। आज सुबह लूणी नदी क्षेत्र में तीसरा भेडिय़ा दिखाई दिया है जिसको सर्च किया जा रहा है। पांच छह लकड़बग्‍घा अथवा भेडि़ए हो सकते है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें