मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:17 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई एयरपोर्ट पर 2.05 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, गुजरात का युवक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई एयरपोर्ट पर 2.05 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड बरामद, गुजरात का युवक गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर कस्टम विभाग ने कार्रवाई करते हुए 2.05 करोड़ रुपए मूल्य की हाइड्रोपोनिक वीड (गांजा) बरामद की। इस मामले में 28 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है, जो बैंकॉक से भारत में नशीले पदार्थों की तस्करी कर रहा था।

मुंबई कस्टम्स के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान ए.डी. रजानी के रूप में हुई है, जो गुजरात के जामनगर का रहने वाला है। अधिकारियों को उसके पास प्रतिबंधित सामान होने की आशंका थी। इसी आधार पर बैंकॉक से मुंबई पहुंचे यात्री को एयरपोर्ट पर रोका गया और उसके सामान की गहन जांच की गई।

तलाशी के दौरान अधिकारियों को उसके ट्रॉली बैग में 14 पैकेट मिले। जब इन पैकेटों को खोला गया तो उनमें एक पौधे के फूल और ऊपरी हिस्से पाए गए, जिन्हें हाइड्रोपोनिक वीड (कैनबिस) होने का संदेह हुआ। जांच में यह संदेह सही साबित हुआ।

कस्टम अधिकारियों ने कुल 5,869 ग्राम हाइड्रोपोनिक वीड बरामद की, जिसकी अवैध बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 2.05 करोड़ रुपए बताई गई है।

फिलहाल मामले की आगे की जांच जारी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि इस तस्करी के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क तो नहीं है।

गौरतलब है कि हाल के दिनों में भारतीय हवाई अड्डों पर ड्रग्स तस्करी के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। 22 जून को नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर भी बैंकॉक से आए एक भारतीय यात्री के पास से करीब 4.80 करोड़ रुपए की हाइड्रोपोनिक वीड जब्त की गई थी। उस यात्री के सामान से लगभग 13.84 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ था।

वहीं, 12 जून को मुंबई एयरपोर्ट पर ही 28 वर्षीय एक महिला को 11 किलोग्राम से अधिक हाइड्रोपोनिक वीड की तस्करी के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। उस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 11.82 करोड़ रुपए आंकी गई थी।

हाइड्रोपोनिक वीड कैनबिस की एक उच्च गुणवत्ता वाली किस्म होती है, जिसे मिट्टी के बजाय पानी और विशेष पोषक तत्वों के सहारे उगाया जाता है। इसमें नशीले तत्वों की मात्रा अधिक होती है, इसलिए अवैध बाजार में इसकी कीमत भी सामान्य गांजे की तुलना में काफी ज्यादा होती है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें