मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:56 · नई दिल्ली संस्करण

तीसरी बार मोदी के शपथ ग्रहण समारोह को लेकर हुगली जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हुगली, । अब से कुछ ही घंटे बाद नरेंद्र मोदी देश के प्रधानमंत्री

के रूप में तीसरी बार शपथ लेने जा रहे हैं। इसको लेकर पूरे देश में भाजपा

नेताओं कार्यकर्ताओं और समर्थकों में भारी उत्साह है। हालांकि पश्चिम बंगाल

में भारतीय जनता पार्टी आशा के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाई। इस लोकसभा

चुनाव में यहां भाजपा सिर्फ 12 सीटों पर ही सीमित रह गई। फिर भी मोदी के

प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण को लेकर बंगाल सहित हुगली जिले के

कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

रिषड़ा

नगर पालिका के वार्ड नंबर 11 की पार्षद शशि सिंह झा ने बताया कि मोदी के

शपथ समारोह के दौरान उनके वार्ड कार्यालय में भगवा अबीर की होली खेली जाएगी

और साथ में इलाके में मिठाई वितरण किया जाएगा। वहीं रिषड़ा नगर पालिका के

वार्ड नंबर 10 के भाजपा पार्षद मनोज सिंह ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र

मोदी के शपथ समारोह को वह अपने कार्यालय के पास बड़े स्क्रीन पर दिखाएंगे

और इलाके में लड्डू वितरण करेंगे साथ ही भगवा अबीर की होली भी खेली जाएगी।

उत्तरपाड़ा

नगर पालिका के 22 नंबर वार्ड के भाजपा नेता पंकज राय ने बताया कि हमारे

यहां भी भगवा अबीर से होली खेली जाएगी और लोगों में मिठाई का वितरण किया

जाएगा। इसके अन्य इलाकों में भी प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार मोदी के

शपथ ग्रहण समारोह को लेकर जबरदस्त तैयारी की गई थी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें