मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:15 · नई दिल्ली संस्करण

छोटे सिलेंडर से हमला कर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, शव के बगल में बैठा रहा

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
छोटे सिलेंडर से हमला कर पति ने पत्नी को मौत के घाट उतारा, शव के बगल में बैठा रहा

नई दिल्ली। दिल्ली के पुल प्रहलादपुर इलाके में रविवार देर रात पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी। आरोपी पति ने रविवार रात कथित तौर पर घरेलू विवाद के दौरान अपनी पत्नी के सिर पर छोटे गैस सिलेंडर से कई बार वार करके उसकी हत्या कर दी। इसके बाद बच्ची को गोद में लिए शव के पास बैठा रहा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पति को हिरासत में ले लिया।

आरोपी के एक पड़ोसी ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "सुरेश ने अपनी पत्नी पूनम की हत्या कर दी, जिसकी 18 महीने की एक बच्ची है। दोनों एक महीने से डीडीए आवास में रह रहे थे। पति ने कथित तौर पर चरित्र पर शक के चलते पत्नी की हत्या की है। पति ने सिलेंडर से पत्नी के सिर पर पहले वार किया फिर हाथ तोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई।

बच्ची हमारे पास है, जिसे परिचितों को सौंप दिया जाएगा। आरोपी को पुलिस अपने साथ ले गई।"

एक दूसरे पड़ोसी ने बताया, "रविवार रात में बचा लो, बचा लो की आवाज आई थी। अपने रूम से नीचे उतरकर आया तो पता चला कि प्रथम तल पर झगड़ा हुआ है। जिस रूम से आवाज आई थी वहां गए तो अंदर से दरवाजा बंद था।

इसके बाद मकान मालिक को बुलाया, जिन्होंने दरवाजा खोला। अंदर जाकर देखा तो महिला मृत पड़ी थी और बगल में सिलेंडर पड़ा था। शव के बगल में पति बच्ची को लिए खड़ा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पति को गिरफ्तार कर लिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।"

गौरतलब है कि 17 मार्च की देर रात रानीबाग इलाके में शादी समारोह में कुछ युवकों के बीच खाने को लेकर कहासुनी शुरू हो गई।

देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि हाथापाई होने लगी। इसी दौरान पास के ही नाहरपुर गांव का रहने वाला 17 वर्षीय निखिल यादव बीचबचाव करने पहुंचा। जैसे ही निखिल ने बीच-बचाव की कोशिश की तो हमलावर युवकों ने उस पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया। हमला इतना तेज था कि निखिल की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बचाव में आए एक अन्य युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें