मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:12 · नई दिल्ली संस्करण

पति ने पत्नी और आठ साल की बेटी की तलवार से हत्या की, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
पति ने पत्नी और आठ साल की बेटी की तलवार से हत्या की, खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर

जयपुर। जयपुर जिले के मौजमाबाद क्षेत्र में बीती देर रात एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई, जहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और आठ वर्षीय बेटी की तलवार से हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुद थाने पहुंच गया और पुलिस के सामने हत्या की बात कबूल कर ली।पुलिस के अनुसार यह घटना मोखमपुरा थाना इलाके के बिचून गांव में बुधवार रात हुई। आरोपी खुशजीत पुत्र रणजीत सिंह ने अपनी पत्नी सरोज देवी (35) और बेटी वंशिका (8) पर तलवार से हमला कर दिया। हमले में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। डबल मर्डर की वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी खुशजीत मोखमपुरा थाने पहुंच गया और पुलिसकर्मियों से कहा कि उसने अपनी पत्नी और बेटी की हत्या कर दी है। इसके बाद पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर दूदू उपजिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है।मामले की जांच के लिए मौजमाबाद तहसील के एसडीएम बलवीर सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शिवलाल बैरवा और डीएसपी दीपक खंडेलवाल भी मौके पर पहुंचे। एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं।पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में हत्या का कारण आर्थिक तंगी माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की गहन जांच कर रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है और ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर घटना के पीछे के वास्तविक कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें