मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:18 · नई दिल्ली संस्करण

मानव सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए तत्पर रहें- विधानसभा अध्यक्ष देवनानी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

जयपुर,। राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का

हिन्दुस्तान स्काउट गाइड संगठन ने आभार जताया है। संगठन के पदाधिकारियों ने

गुरुवार को विधानसभा अध्यक्ष देवनानी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने

देवनानी को बताया कि राजस्थान की कल्याणकारी राज्य सरकार द्वारा संस्था के

लिए अनुदान नियम बनाने के साथ चार करोड रुपये अनुदान दिये जाने की घोषणा

की है। संगठन ने इसके लिए अध्यक्ष देवनानी और राज्य सरकार के प्रति आभार

व्यक्त किया है।

अध्यक्ष देवनानी ने कहा कि स्काउट गाइड सेवाभावी

संगठन है। युवा पीढी में राष्ट्र प्रथम की भावना व उनके शारीरिक और मानसिक

विकास के लिए संगठन को निरन्तर कार्य करना होगा। संगठन युवा पीढी में

नैतिक मूल्यों, स्वावलम्बन के लिए रचनात्मक गतिविधियों का भी संचालन करें।

युवाओं के विकास के लिए स्काउट गाइड को राष्ट्रव्यापी आन्दोलन बताते हुए

कहा कि युवा पीढी में संस्कार निर्माण के लिए संगठन को कार्य करना चाहिए।

उन्होंने

कहा कि स्काउट गाइड मानव सेवा और प्रकृति संरक्षण के लिए तत्पर रहें। सभी

मिल-जुलकर राष्ट्र और समाज के विकास के लिए कार्य करें। जरूरतमंद लोगों की

मदद के लिए भी तैयार रहे। इस अवसर पर राज्य सचिव नरेंद्र औदिच्य, राज्य

संगठन आयुक्त रिपुदमन सिंह गिल, राज्य संगठन आयुक्त गाइड कविता जैन, सहायक

सचिव समन्वयक विजय दाधीच, सहायक राज्य संगठन आयुक्त मनोज कुमार त्रिवेदी

सहित स्काउट गाइड उपस्थित थे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें