मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:26 · नई दिल्ली संस्करण

भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद, तस्कर फरार

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

भागलपुर। जिले के सन्हौला पुलिस को शराब माफियाओं के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। सन्हौला पुलिस ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर बिहार-झारखण्ड बॉर्डर स्थित वैसा पुल के पास से एक बोलेरो और एक सूमो गाड़ी से 466 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। पुलिस को देखते ही शराब कारोबारी भागने में सफल हो गया।

सन्हौला थानाध्यक्ष चन्दन कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि झारखण्ड से दो गाड़ी शराब की लम्बी खेप लेकर आ रही है। मौके पर बिहार के सन्हौला थाना बॉर्डर स्थित वैसा गांव के पास पुलिस ने सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया। पुलिस को देखते ही दोनों गाड़ी के चालक गाड़ी को सड़क पर खड़ा कर भाग गया। दोनों गाड़ी की जांच हुई तो 52 पेटी में ब्लेक डॉग कम्पनी 750 एमएल का 72 बोतल, 375 एमएल का 456 बोतल, 180 एमएल का 240 बोतल, रॉयल स्टेज कम्पनी का 375 एम एल का 408 बोतल, इंपीरियल ब्लू कम्पनी 375 एमएल का 120 बोतल विदेशी शराब बरामद हुआ, जिसमें विदेशी शराब का कुल मात्रा 466 लीटर किया गया है। दोनों वाहन और बरामद शराब को जब्त कर पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें