मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 9:51 · नई दिल्ली संस्करण

मध्य प्रदेश के खमरिया ऑर्डिनेंस फैक्टरी में जबरदस्त विस्फोट, दाे की माैत, 13 झुलसे

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर में आयुध निर्माणी में मंगलवार की सुबह जबरदस्त धमाका हुआ है। जिले के खमरिया स्थित ऑर्डिनेंस फैक्टरी में विस्फाेट से दो कर्मचारियों की मौत हो गई है, जबकि करीब 13 कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। बताया जा रहा है कि आयुध निर्माणी के एफ6 अनुभाग में पिच्योरा बम को बॉयल्ड आउट करते समय फायर हो गया। जिस समय विस्फाेट हुआ, उस वक्त भवन में लगभग 12 से 13 लोग काम कर रहे थे। हादसे में सभी घायल हुए हैं। सभी घायलों का उपचार जारी है।ऑर्डनेंस फैक्टरी खमरिया में मंगलवार सुबह 10:45 बजे एफ6 सेक्शन की बिल्डिंग नंबर 201 में विस्फाेट हुआ है। फैक्टरी की इस बिल्डिंग में थाउजेंड पाउडर बम का उत्पादन होता है जो कि भारतीय वायुसेना उपयोग करती है। विस्फाेट के बाद करीब 5 किलोमीटर के क्षेत्र में ऐसा लगा जैसे कि भूकंप आ गया हो। लोग अपने-अपने घरों से बाहर निकल आए। मानेगांव, चंपानगर, नानक नगर में रहने वाले लोगों ने भी विस्फाेट की आवाज सुनी। धमाका इतना तेज था कि बिल्डिंग का एक हिस्सा धराशायी हो गया। मलबे में कई कर्मचारियों के दबे होने की आशंका है। मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी हो सकती है। फिलहाल राहत और बचाव कार्य जारी है। फैक्टरी प्रबंधन ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। विस्फाेट के बाद एक कर्मचारी लापता था, जिसका शव मिल गया है। वहीं, एक अन्य कर्मचारी ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हालत गंभीर होने पर कर्मचारी रणधीर, श्यामलाल और चंदन नाम के कर्मचारियाें को निजी अस्पताल रेफर किया गया। विस्फाेट कैसे हुआ और किसकी लापरवाही थी? इसकी जांच शुरू कर दी गई है। ओएफकेकी जीएम समेत अन्य अधिकारी मौके पर मौजूद हैं। हालांकि, अधिकारी अभी मीडिया से कुछ भी जानकारी साझा नहीं कर रहे हैं। कैंट विधानसभा के विधायक अशोक रोहाणी घायलों को देखने के लिए खमरिया स्थित अस्पताल पहुंचे हैं।---------------

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें