मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:42 · नई दिल्ली संस्करण

विशाल नगाड़ा अयोध्या के श्रीराम मंदिर में विन्ध्य का मान बढ़ाएगा: शुक्ल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल । महाशिवरात्रि पर रीवा में लगातार कई वर्षों से भव्य शिव

बारात का आयोजन किया जा रहा है। महाशिवरात्रि के महापर्व पर बैजू धर्मशाला

से शिव बारात आरंभ हुई। बारात में सबके आकर्षण का केन्द्र विशाल और आकर्षक

नगाड़ा रहा। बैजू धर्मशाला में उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने विधिवत

पूजा-अर्चना कर शिव बारात को रवाना किया।

इस अवसर

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे विन्ध्य क्षेत्र में भगवान शिव के कई

प्रसिद्ध मंदिर हैं। रीवा शहर में महाशिवरात्रि का पर्व परंपरागत उल्लास से

मनाया जाता रहा है। शिव बारात के आयोजन ने इस उल्लास को दुगुना कर दिया

है। छोटे स्वरूप में शुरू हुई शिव बारात आज बहुत विशाल और भव्य हो गई है।

इस बारात में विशाल नागाड़ा शामिल किया गया है। शिव बारात के बाद यह नगाड़ा

भगवान श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या में बने भव्य रामलला मंदिर को समर्पित

किया जाएगा। यह विशाल नगाड़ा श्रीराम मंदिर में विन्ध्य ही नहीं पूरे प्रदेश

का मान बढ़ाएगा।

उप मुख्यमंत्री ने ढेरा में विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में किया जलाभिषेक

उप

मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल ने महाशिवरात्रि पर अपने गृह ग्राम ढेरा में

स्थित विश्वेश्वरनाथ शिव मंदिर में सपत्नीक जलाभिषेक तथा पूजा अर्चना की।

उन्होंने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान भोलेनाथ का विधिवत अभिषेक किया

गया। उन्होंने प्रदेश और विन्ध्य के कल्याण और विकास के लिए भगवान शिव से

कामना की।

उप मुख्यमंत्री शुक्ल ने गृह ग्राम ढेरा में

कुलदेवी मंदिर में भी पूजा-अर्चना कर सभी के लिए मंगलकामनाएं की। उप

मुख्यमंत्री हवन तथा प्रसाद वितरण कार्यक्रम में भी शामिल हुए। इस अवसर पर

कलेक्टर मऊगंज अजय श्रीवास्तव, पुलिस अधीक्षक वीरेन्द्र जैन, स्थानीय

जनप्रतिनिधिगण तथा उप मुख्यमंत्री के परिवारजन उनके साथ रहे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें