मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:17 · नई दिल्ली संस्करण

मणिपुर में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

इंफाल,। मणिपुर में सुरक्षा बलों द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा

है। इन अभियानों में हथियार और गोला बारूद की बरामदगी का सिलसिला लगातार

जारी है। इसी सिलसिले में राज्य के अलग-अलग स्थानों से भारी मात्रा में

हथियार और गोला बारूद संयुक्त सुरक्षा बलों के अभियान में बरामद किये गये।

मणिपुर

पुलिस ने आज बताया कि पहाड़ी और घाटी जिलों के सीमांत और संवेदनशील इलाकों

में सुरक्षा बलों द्वारा सर्च ऑपरेशन और एरिया डोमिनेशन चलाया गया। इस

दौरान चुराचांदपुर जिले के न्यू बिजांग से दो एसएलआर मैगजीन के साथ, आठ 12

बोर सिंगल बैरल राइफल, एक 315 राइफल मैगजीन के साथ टेलीस्कोपिक साइट, 59

जिंदा गोला बारूद, एक इम्प्रोवाइज्ड हैवी मोर्टार और चार रेडियो सेट बरामद

किए गए।

वहीं, एक अन्य तलाशी अभियान के दौरान चुराचांदपुर जिले के

सामुलाम्लान, सोंगफेल और लमसाई क्षेत्र से एक इम्प्रोवाइज्ड लंबी दूरी का

भारी मोर्टार और तीन गोले बरामद किए गए।

इनके अलावा, एक अन्य तलाशी

अभियान के दौरान, तेंगनौपाल जिले के लीथोकचिंग से एक 2 इंच का दागा गया

गोला बरामद किया गया। सुरक्षा बलों द्वारा पूरे राज्य में छापामारी अभियान

चलाया जा रहा है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें