झारखंड विधानसभा के समीप एक कार से भारी मात्रा में कैश बरामद

रांची: राजधानी रांची के विधानसभा थाना क्षेत्र में भारी मात्रा में कैश बरामद किया गया है। यह कैश एक स्वीप डीजायर गाड़ी से बरामद किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार इस कार में तीन लोग सवार थे। हलांकि एक युवक मौके से भागने में सफल रहा। कैश बरामदी के बाद इसकी जानकारी रांची पुलिस को दी गई। इसके बाद रांची पुलिस अपनी ओर से जांच में जुट गई है। फिलहाल कितना रकम बरामद किया गया है यह स्पष्ट अभी तक नही हो पाया है।





