मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:14 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल : चुनाव डयूटी में लगीं एचआरटीसी की 1408 बसें, कई रूट प्रभावित

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला, । हिमाचल प्रदेश की चार सीटों पर लोकसभा चुनाव और विधानसभा

की छह सीटों पर उपचुनाव के लिए पहली जून को होने वाले मतदान में पोलिंग

दलों को उनके गंतव्य स्थलों तक पहुंचाने के लिए भारी तादाद में हिमाचल पथ

परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों को लगाया गया है। एचआरटीसी की तकरीबन 1408

बसें चुनाव डयूटी पर हैं। इससे बसों के कई रूट प्रभावित हुए हैं और इसका

असर एचआरटीसी से सफर करने वाले यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

राजधानी

शिमला सहित अन्य शहरों में शुक्रवार सुबह से यात्रियों को बसों के लिए

अड्डे पर घंटो तक इंतजार करना पड़ रहा है। लंबी रूटों के साथ स्थानीय व

ग्रामीण रूटों पर एचआरटीसी बसों की सेवाएं आज व कल प्रभावित रहेंगी।

एचआरटीसी

प्रबन्धन से मिली जानकारी अनुसार चुनाव के दौरान कांगड़ा जिला के लिए सबसे

ज्यादा 280 एचआरटीसी बसें लगाई गई हैं। इसके अलावा मंडी जिला में 227,

शिमला में 201, सोलन व सिरमौर में 103-103, उना में 100, हमीरपुर में 96,

कुल्लू में 88, चंबा में 84, बिलासपुर में 67, किन्नौर में 33 और

लाहौल-स्पीति में 26 बसों को लगाया गया है। इसके अलावा एचआरटीसी ने पांच

टैंपो ट्रैवलर भी बुक किए हैं। सोलन में तीन और चंबा में दो टैंपो ट्रैवलर

लगाए गए हैं।

राज्य में शनिवार यानी पहली जून को मतदान होना

है, जिसके लिए पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई है। 6589 पोलिंग

पार्टियां गुरूवार को अपने गंतव्य स्थलों के लिए रवाना हुईं तो शेष 1403

पोलिंग पार्टियां शुक्रवार को रवाना हो रही हैं। एचआरटीसी बसों के चुनाव

ड्यूटी में लगने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एचआरटीसी

की बसों की सेवा शुक्रवार और शनिवार को प्रभावित रहेगी।

एचआरटीसी

के एक अधिकारी ने बताया कि एचआरटीसी के बेड़े में तीन हजार के करीब बसें

हैं। इनमें तकरीबन 1408 बसों को चुनाव ड्यूटी में भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें