मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

अलग अलग सडक़ हादसों में तीन की मौत : दो घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
अलग अलग सडक़ हादसों में तीन की मौत : दो घायल

जोधपुर। शहर और इसके आस पास हुए सडक़ हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि हादसे में दो घायल हुए है। संबंधित थाना पुलिस ने कार्रवाई के बाद शव परिजन को सुपुर्द किए है।करवड़ पुलिस ने बताया कि सिंधियों की ढाणी माणकलाव निवासी रामजान खां पुत्र मेहबूब खां की तरफ से रिपोर्ट दी गई। इसमें बताया कि 4 अपे्रल की रात उसका भाई अजीज खां, परिचित इदरिश एवं जमालुद्दीन खां टे्रक्टर ट्रॉली में चारा भरकर माणकलाव की तरफ आ रहे थे। रात दस बजे माणकलाव के पास में ही उनकी टे्रक्टर ट्रॉली को पीछे से आए एक ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में तीन टे्रक्टर ट्रॉली से गिर गए। इसमें उसके भाई अजीज खां की मौत हो गई। इदरिश एवं जमालुद्दीन का उपचार चल रहा है। करवड़ पुलिस ने मामला दर्ज कर अब जांच आरंभ की है।दूसरी तरफ झंवर पुलिस ने बताया कि चिचड़ली झंवर निवासी पप्पाराम पुत्र चौथाराम की तरफ से रिपोर्ट दी गई कि उसका भाई राजू भील 4 अपे्रल को बाइक लेकर लोरडी देजगरा से निकल रहा था। तब एक निजी बस चालक ने चपेट में ले लिया। हादसे में उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसकी बाद में मौत हो गई। झंवर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर अब चालक की तलाश आरंभ की है।वहीं विवेक विहार पुलिस ने बताया कि केरू पेट्रोल पंप के पास रहने वाले सुनील पुत्र सुरताराम ओड ने रिपोर्ट दी। इसमें बताया कि उसका भाई 18 मार्च को भाकरासनी कट के पास में सडक़ हादसे में घायल हो गया था। जिसका अस्पताल में उपचार चल रहा था, अब उसकी मौत हो गई। उसके भाई की गाड़ी को किसी अज्ञात वाहन चालक ने चपेट में लिया था। विवेक विहार पुलिस ने मामला दर्ज किया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें