मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

विक्रमादित्य सिंह ने की कांग्रेस के छ: वागी विधायकों से मुलाकात

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला,

01 मार्च। हिमाचल में सियासी घमासान अभी भी जारी है। वीरवार देर

रात सूक्खु सरकार के मंत्री विक्रमादित्य सिंह शिमला से रवाना होकर

पंचकूला पहुंचने की सूचना है। उन्होंने बागी विधायको से पंचकुला में

मुलाकात की है।

विक्रमादित्य सिंह की बागियों से मुलाकात के बाद फिर से कांग्रेस सरकार में संकट गहरा सकता है।

वहीं भी सूचना आ रही है कि विक्रमादित्य सिंह चंडीगढ़ से दिल्ली निकल गए हैं। वह दिल्ली में कुछ नेताओं से मुलाकात कर सकते हैं।

वीरवार

को ही शिमला में कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक ने हिमाचल सरकार में सब

कुछ ठीक होने का दावा किया था। उन्होंने सरकार और संगठन के तालमेल के लिए

एक समन्वय समिति भी बनाने की घोषणा की थी।

वहीं प्रदेश

कांग्रेस की अध्यक्ष व सांसद और विक्रमादित्य सिंह की मां प्रतिभा सिंह भी

वागी विधायकों से बातचीत करने की बात कह चुकी हैं। उन्होंने कहा कि वागी

विधायकों के अघोषित करने का निर्णय जल्दबाजी में लिया गया है। प्रतिभा सिंह

ने यह भी कहा है कि वे शुरू से ही सरकार में सब कुछ ठीक ना होने की बात कह

रही थी लेकिन किसी ने उसे पर ध्यान नहीं दिया है।

हिमाचल

प्रदेश में यह सारा राजनीतिक घटनाक्रम राज्यसभा चुनाव की क्रॉस वोटिंग से

शुरू हुआ। कांग्रेस के 40 विधायक होने के बावजूद 34 ही विधायकों ने

कांग्रेस के लिए मतदान किया जिससे राज्यसभा की सीट भाजपा के खाते में चली

गई।

उधर शुक्रवार को भी प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक होगी जिसमें कुछ

और निर्णय सरकार द्वारा लिए जा सकते हैं। कांग्रेस सरकार में वर्तमान

राजनीतिक हालात के बाद अधिकारियों के तबादलों की सूची तैयार कर रही है।

वहीं सरकार ने पुलिख विभाग में सीआईडी प्रमुख को बदला है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें