मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:11 · नई दिल्ली संस्करण

हिमाचल विधानसभा उपचुनाव: कांग्रेस ने लाहौल-स्पीति और बड़सर में घोषित किए उम्मीदवार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

शिमला । हिमाचल प्रदेश में लाहौल-स्पीति और बड़सर विधानसभा सीटों पर

उपचुनाव के लिए लंबे इंतजार के बाद कांग्रेस ने उम्मीदवार घोषित कर दिए

हैं। लाहौल-स्पीति से अनुराधा राणा और बड़सर से सुभाष चंद को पार्टी ने

उम्मीदवार बनाया है। बीती रात कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर

उम्मीदवारों की सूची जारी हुई है।

अनुराधा राणा वर्तमान

में लाहौल-स्पीति जिला परिषद की अध्यक्ष हैं। वहीं सुभाष चंद भी जिला परिषद

सदस्य रह चुके हैं और वर्तमान में जिला कांग्रेस के कोषाध्यक्ष हैं।

कांग्रेस ने दोनों सीटों पर उम्मीदवारों के चयन में पार्टी के जमीनी

कार्यकर्ताओं को प्रमुखता दी है। दोनों उम्मीदवार कांग्रेस से ग्रास रूट से

जुड़े हैं। लाहौल-स्पीति में कांग्रेस की अनुराधा राणा का मुकाबला भाजपा के

रवि ठाकुर से होगा। इसी तरह बड़सर में कांग्रेस के सुभाष चंद की टक्कर

भाजपा के इंद्रद्रत लखनपाल होगी।

रवि ठाकुर और इंदद्रत लखनपाल 2022

के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर चुनाव जीत कर विधायक

बने थे। कांग्रेस की ओर से अब धर्मशाला सीट पर उम्मीदवार घोषित किया जाना

बाकी है।

दूसरी तरफ भाजपा सभी छह सीटों पर अपने उम्मीदवार

पहले ही घोषित कर चुकी है। बता दें कि कांग्रेस के छह विधायकों को अयोग्य

ठहराने के बाद इन सीटों पर उपचुनाव हो रहे हैं।

प्रदेश में मंगलवार से शुरू होगा नामांकन का दौर

प्रदेश

में पहली जून को होने वाले लोकसभा चुनाव और विधानसभा उप चुनाव को लेकर

राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। ऐसे में दोनों प्रमुख दलों भाजपा व

कांग्रेस के नेता लगातार चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। मतदान में अब एक

महीने से भी कम समय रह गया है। निर्वाचन आयोग द्वारा चुनाव को लेकर सात मई

को अधिसूचना जारी की जाएगी और इसी दिन से नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया

शुरू होगी जो 14 मई तक चलेगी। अगले दिन 15 मई को नामांकन पत्रों की जांच

होगी और इच्छुक उम्मीदवार 17 मई तक नाम वापिस ले सकेंगे।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें