मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:47 · नई दिल्ली संस्करण

अपने गुरु को धोखा देने वाला दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकता है : राजनाथ

राष्ट्रीय सागर डेस्क3 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। पश्चिमी दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता

पार्टी (भाजपा) की प्रत्याशी कमलजीत सहरावत के पक्ष में चुनाव प्रचार करने

पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज नजफगढ़ पहुंचे।

यहां रोशन गार्डन में आयोजित जनसभा में उन्होंने आम आदमी पार्टी (आआपा) तथा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की कार्यशैली की आलोचना की।

राजनाथ

सिंह ने कहा कि अरविंद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे को धोखा दिया

है। वह दिल्ली के लोगों का विश्वास कैसे जीत सकते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे

व्यक्ति पर कैसे विश्वास किया जा सकता है कि वह दिल्ली की जनता को धोखा

नहीं देगा। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि जो दिल्ली सरकार महिलाओं को सुरक्षा

नहीं दे सकी, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं है। उन्होंने

कहा कि आआपा कांग्रेस गठबंधन की 'बी' टीम के रूप में काम कर रही है।

राजनाथ

सिंह ने आगे कहा कि अन्ना हजारे मना करते रहे कि जिस बैनर तले कांग्रेस के

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ी, उस बैनर के तले यहां पर कोई राजनीतिक

पार्टी नहीं बननी चाहिए। इसके बावजूद केजरीवाल ने अपने गुरु अन्ना हजारे

की बात नहीं मानी और एक नई राजनीतिक पार्टी बनाई। पार्टी बनाने के बाद

अरविंद केजरीवाल ने क्या क्या वादे किए, यह जगजाहिर है। उन्होंने कोई भी

वादे अभी तक पूरे नहीं किए।

राजनाथ सिंह

ने कहा कि केजरीवाल ने कहा था कि हमारी सरकार दिल्ली को लंदन बना देगी। हम

कहते हैं कि रहा होगा कोई जमाना लेकिन अब भारत लंदन से आगे निकल चुका है।

अब भारत की लंदन से तुलना नहीं की जा सकती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि

केजरीवाल ने कहा था कि यमुना नदी को साफ करेंगे और 7 हजार करोड़ रुपये खर्च

हो गए। मैं अरविंद केजरीवाल से पूछना चाहता हूं कि कहां साफ हुई यमुना

नदी। क्या यमुना नदी का पानी पीने लायक रह गया है।

रक्षा

मंत्री ने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ने वाले केजरीवाल

भ्रष्टाचार में आकंठ डूब गए हैं। केजरीवाल इन दिनों बाहर निकलकर प्रचार कर

रहे हैं । झूठे वादे कर रहे हैं। पहले भी वादे किए थे कि मुख्यमंत्री बनने

के बाद किसी मुख्यमंत्री आवास में नहीं जाऊंगा लेकिन उन्होंने अपने आवास

में शीश महल तैयार कर दिया।

राजनाथ सिंह

ने राज्यसभा सदस्य स्वाति मालिवाल पर हुए हमले की भर्त्सना करते हुए कहा

कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल 15 दिन तक चुप्पी साधे रहे और अब कह रहे

हैं कि मामले की जांच चल रही है। राजनाथ सिंह ने आश्चर्य व्यक्त करते हुए

कहा कि जिस दिल्ली पुलिस पर आआपा को भरोसा नहीं था, आज दिल्ली पुलिस की

जांच पर भरोसा हो गया है । उन्होंने कहा कि जो सरकार माता बेटियों की

सुरक्षा नहीं कर सकती है, उसे सत्ता में रहने का कोई नैतिक अधिकार नहीं

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें