मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

10 हजार रुपये रिश्वत लेते आवास सहायक गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
10 हजार रुपये रिश्वत लेते आवास सहायक गिरफ्तार, निगरानी विभाग की बड़ी कार्रवाई

नवादा । नवादा जिले के मेसकौर प्रखंड कार्यालय के पास बुधवार को निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (विजिलेंस), पटना की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आवास सहायक बीरू कुमार को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी की पुष्टि निगरानी डीएसपी मिथलेश कुमार ने की है।

जानकारी के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना से संबंधित कार्य एवं लाभ दिलाने के नाम पर लाभुक से रिश्वत की मांग की गई थी। इसकी शिकायत निगरानी विभाग से की गई। शिकायत मिलने के बाद विभाग ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए। इसके बाद विशेष धावादल का गठन कर जाल बिछाया गया।

बुधवार को पूर्व निर्धारित योजना के तहत जैसे ही आवास सहायक ने शिकायतकर्ता से 10 हजार रुपये की रिश्वत ली, निगरानी टीम ने उसे मौके पर ही दबोच लिया। कार्रवाई के दौरान रिश्वत की राशि भी बरामद कर ली गई।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को अपने साथ पटना ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इस कार्रवाई से मेसकौर प्रखंड कार्यालय में हड़कंप मच गया। वहीं आम लोगों ने निगरानी विभाग की तत्परता की सराहना करते हुए भ्रष्टाचार के खिलाफ ऐसी कार्रवाई लगातार जारी रखने की मांग की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें