मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:26 · नई दिल्ली संस्करण

भीलवाड़ा में आकाशीय बिजली से मकान क्षतिग्रस्त, युवक झुलसा

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
भीलवाड़ा में आकाशीय बिजली से मकान क्षतिग्रस्त, युवक झुलसा

भीलवाड़ा। शुक्रवार देर रात हुई तेज बारिश के बाद शनिवार तड़के भीलवाड़ा शहर के गायत्री नगर क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। सुबह करीब चार बजे गिरी बिजली से एक मकान बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गृहस्वामी सुरेश शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गए।जानकारी के अनुसार सुरेश शर्मा अपने परिवार के साथ घर में सोए हुए थे। तड़के पानी पीने के लिए उठते ही अचानक तेज गर्जना के साथ उनके मकान पर बिजली गिर गई। जोरदार धमाके से पूरा मकान हिल उठा। हादसे में मकान की एक दीवार गिर गई, कई दीवारों में दरारें आ गईं और गेट सहित घरेलू सामान क्षतिग्रस्त हो गया। सुरेश शर्मा झुलस गए, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित बच गईं। घटना की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार की मदद के लिए एकत्रित हो गए। सुरेश शर्मा को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनकी स्थिति स्थिर बताई है। तेज धमाके की गूंज से मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए और मौके पर भारी भीड़ इकट्ठा हो गई।मौसम विभाग के अनुसार मानसून के दौरान आकाशीय बिजली गिरने की संभावना अधिक रहती है। विशेषज्ञों ने लोगों से बरसात और गर्जन-तर्जन के समय सावधानी बरतने की अपील की है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें