मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:23 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के दानापुर में कच्चा मकान गिरा, पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के दानापुर में कच्चा मकान गिरा, पति-पत्नी और तीन बच्चों की मौत

पटना। बिहार के दानापुर विधानसभा क्षेत्र में देररात हुए हादसे में एक परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई। यह हादसा दियारा के अकिलपुर थाना क्षेत्र के मानस नया पानापुर 42 पट्टी में हुआ है। यहां एक कच्चे मकान के गिर जाने से गृहस्वामी समेत पांच लोगों के प्राण पखेरू उड़ गए। दानापुर बिहार की राजधानी से लगभग 14 किलोमीटर दूर है।ग्रामीणों के अनुसार, मकान के गिरने की आवाज सुनते ही सबसे पहले पड़ोसी पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस और स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से मलबा हटाकर सभी को बाहर निकाला गया, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।यह हादसा बबलू खान (32) के परिवार के साथ हुआ। बबलू इंदिरा आवास योजना के तहत बने इस मकान में पत्नी रौशन खातून (30), पुत्र मोहम्मद चांद (10), पुत्री रुखशार (12) और चांदनी (2) के साथ रह रहे थे। हादसे के वक्त पांचों सो रहे थे। थाना अध्यक्ष विनोद ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि शवों को दानापुर अनुमंडल अस्पताल भेजा गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें