मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:27 · नई दिल्ली संस्करण

धार की एक होटल में थाना प्रभारी का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
धार की एक होटल में थाना प्रभारी का शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

धार। मध्य प्रदेश के धार शहर के मोहन टॉकीज क्षेत्र स्थित एक होटल में शुक्रवार को एक थाना प्रभारी का शव मिला है। उक्त थाना प्रभारी व्यापारिक मेला उर्स में ड्यूटी के सिलसिले में खरगोन से धार आए हुए थे। सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच प्रारंभ की।जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान खरगोन जिले में पदस्थ थाना प्रभारी करण सिंह रावत के रूप में हुई है। वे उस ड्यूटी के लिए धार पहुंचे थे और होटल शिवानी के दूसरे फ्लोर पर ठहरे हुए थे। उनके कमरे में शव मिलने की जानकारी होटल स्टाफ के माध्यम से पुलिस को मिली हैं।घटना की सूचना मिलने पर जिला पुलिस अधीक्षक मयंक अवस्थी भी होटल पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी टीम को भी मौके पर बुलाया गया है, ताकि मौत के कारणों की जांच की जा सके।मामले में कोतवाली थाना प्रभारी दीपक सिंह चौहान ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हर पहलू से जांच कर रही है। जिस कमरे में शव मिला है, उसे सील कर दिया गया है मृतक के परिजनों को सूचना कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें