मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:56 · नई दिल्ली संस्करण

खाना परोसने में देरी पर होटल संचालक को मारी गोली, जोधपुर ले जाते समय एंबुलेंस पलटी; मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
खाना परोसने में देरी पर होटल संचालक को मारी गोली, जोधपुर ले जाते समय एंबुलेंस पलटी; मौत

नागौर। जिले के सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव में शुक्रवार अलसुबह खाना परोसने में हुई देरी को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद खूनी वारदात में बदल गया। कुछ युवकों ने होटल संचालक को गोली मार दी। गंभीर हालत में उसे नागौर के जेएलएन अस्पताल से जोधपुर रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में खींवसर के पास एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने होटल संचालक को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार अल सुबह करीब 4:30 बजे खरनाल गांव स्थित नीलकंठ होटल पर कुछ युवक खाना खाने पहुंचे थे। खाना परोसने में देरी होने पर होटल संचालक रामकुमार उर्फ रामदास (40) निवासी बिहार और युवकों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और एक युवक ने पिस्टल निकालकर रामकुमार के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा।

घटना के बाद मौजूद लोगों ने घायल रामकुमार को एंबुलेंस से नागौर के जेएलएन अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर हालत को देखते हुए जोधपुर रेफर कर दिया। इसी दौरान खींवसर के पास एंबुलेंस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे की सूचना पर खींवसर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को सरकारी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

फायरिंग की सूचना मिलते ही एएसपी आशाराम चौधरी, सदर थाना पुलिस, कोतवाली थाना पुलिस, डीएसटी और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मौका-मुआयना कर साक्ष्य जुटाए और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में मामला खाना परोसने में देरी के बाद हुए विवाद से जुड़ा सामने आया है। फायरिंग करने वाले आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच में जुटी हुई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें