मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:17 · नई दिल्ली संस्करण

रायगढ़ : पंडरापाठ में हाथी ने होटल को बनाया निशाना, वन व‍िभाग नुकसान का कर रही आकलन

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
रायगढ़ : पंडरापाठ में हाथी ने होटल को बनाया निशाना, वन व‍िभाग नुकसान का कर रही आकलन

रायगढ़, । धर्मजयगढ़ वनमंडल अंतर्गत कापू वन परिक्षेत्र में एक जंगली हाथी ने काफी उत्पात मचाया है। यह घटना ग्राम पंचायत अलोला के आश्रित ग्राम पंडरापाठ की है, जहां निवासरत मयाराम बंजारा के होटल पर बीती रात एक अकेले हाथी ने धावा बोल दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हृदय दहलाने वाली घटना बीती रात लगभग 9:30 बजे की है, जब समूचा गांव गहरी नींद की ओर अग्रसर था। उसी समय कंड्रजा जंगल की परछाइयों से दबे पांव निकला एक हाथी चुपचाप गांव में दाखिल हुआ और होटल की दीवार को तोड़ते हुए अंदर घुस आया। होटल मालिक और परिजन को जब कुछ आहटें सुनाई दीं, तो नींद टूटी और उन्होंने बाहर निकल कर देखा कि उनका आशियाना विनाश के मुहाने पर खड़ा था। शोरगुल मचाया गया, आसपास के ग्रामीण भी आ जुटे और मिलकर हो-हल्ला कर किसी तरह हाथी को होटल से बाहर खदेड़ा गया।

वहीं ग्रामीणों का कहना है कि हाथी ने होटल में रखे बेसन को खाने की नीयत से यह उत्पात मचाया। होटल का काफी हिस्सा क्षतिग्रस्त हो चुका है, जिससे आर्थिक नुकसान भी कम नहीं आंका जा सकता। वहीं इस घटना की सूचना मिलते ही कापू वन परिक्षेत्र के अधिकारी एवं कर्मचारी तत्काल मौके पर पहुंचे और मुआयना कर आवश्यक जांच व कार्रवाई प्रारंभ कर दी गई है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें