मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:58 · नई दिल्ली संस्करण

वार्ड पार्षद के भाई का हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
वार्ड पार्षद के भाई का हर्ष फायरिंग वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

पटना। बिहार में हर्ष फायरिंग की घटनाओं पर पुलिस की सख्त पाबंदी और लगातार हो रही कानूनी कार्रवाइयों के बावजूद रसूखदार लोग कानून को ठेंगा दिखाने से बाज नहीं आ रहे हैं। ताजा मामला मुजफ्फरपुर जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र से सामने आया है, जहां सत्ता के गलियारे से जुड़े एक व्यक्ति द्वारा सरेआम नियम-कानून की धज्जियां उड़ाई गई हैं।नगर निगम के वार्ड संख्या 45 के पार्षद शिव कुमार महतो के भाई सोनू का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो किसी शादी समारोह का बताया जा रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि चारों तरफ बैंड-बाजे की गूंज है और लोग उत्सव के माहौल में डूबे हुए हैं। इसी बीच, भीड़ के बीच मौजूद एक युवक, जिसकी पहचान वार्ड पार्षद के भाई सोनू के रूप में की जा रही है, हाथ में हथियार लेकर एक के बाद एक हवाई फायरिंग करता दिख रहा है।तस्वीरों में साफ दिख रहा है कि युवक बिना किसी डर के भीड़ भरे इलाके में हथियार लहरा रहा है। हालांकि, यह राहत की बात रही कि इस दौरान कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ, लेकिन वहां मौजूद मेहमानों और स्थानीय लोगों में इस हरकत से दहशत का माहौल देखा गया। सोशल मीडिया पर इस वीडियो के वायरल होते ही प्रशासन की कार्यशैली पर भी सवाल उठने लगे हैं।इस वायरल वीडियो ने मुजफ्फरपुर पुलिस महकमे में हलचल पैदा कर दी है। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर डीएसपी सुरेश कुमार ने त्वरित संज्ञान लिया है। वायरल वीडियो पर नगर डीएसपी ने कहा, "सोशल मीडिया के माध्यम से हर्ष फायरिंग का एक वीडियो हमारे संज्ञान में आया है। संबंधित थाना अध्यक्ष को वायरल वीडियो का सत्यापन करने और आरोपी की पहचान सुनिश्चित करने का निर्देश दे दिया गया है।डीएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस वीडियो की बारीकी से जांच कर रही है। उन्होंने कहा, "वीडियो सत्यापन के बाद कानून के सुसंगत धाराओं के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। हर्ष फायरिंग किसी भी परिस्थिति में स्वीकार्य नहीं है और जो भी इसमें संलिप्त पाया जाएगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा।"

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें