मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 4:49 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी स्कूल वैन, छात्र की मौत; 10 बच्चे घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीषण सड़क हादसा: ट्रक में घुसी स्कूल वैन, छात्र की मौत; 10 बच्चे घायल

बांसवाड़ा।

राजस्थान के बांसवाड़ा जिले के दाहोद मार्ग पर स्थित संत पॉल्स विद्यालय के बच्चों से भरी एक वैन सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वैन के परखच्चे उड़ गए। इस दर्दनाक हादसे में एक छात्र की मौत हो गई, जबकि वैन में सवार 14 बच्चे घायल हो गए। इनमें से तीन बच्चों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिनमें से एक छात्र को बेहतर इलाज के लिए उदयपुर रेफर कर दिया गया है। दुर्घटना के वक्त वैन में कुल 15 बच्चे सवार होकर स्कूल जा रहे थे।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग तुरंत मौके पर दौड़े और भारी मशक्कत के बाद गाड़ी में फंसे बच्चों को बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सभी घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचाया। एक साथ बड़ी संख्या में घायल बच्चों के अस्पताल पहुंचने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए डॉक्टरों ने कई बच्चों को तुरंत प्राथमिक उपचार दिया और कुछ को सीपीआर भी दिया गया।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल में अभिभावकों की भारी भीड़ जमा हो गई और वहां का माहौल गमगीन हो गया। स्थिति का जायजा लेने के लिए जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव, अतिरिक्त जिला कलेक्टर पर्वत सिंह चुण्डावत, उपखंड अधिकारी सोनू कुमारी सहित मुख्य चिकित्सा अधिकारी और अन्य प्रशासनिक अधिकारी तुरंत अस्पताल पहुंचे और घटना की पूरी जानकारी ली। जिला कलेक्टर डॉ. इंद्रजीत सिंह यादव ने कहा कि पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी और जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें