मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:36 · नई दिल्ली संस्करण

भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस-टैक्सी की भिड़ंत, चालक की मौत; सात घायल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
भीषण सड़क हादसा: रोडवेज बस-टैक्सी की भिड़ंत, चालक की मौत; सात घायल

टोंक\। जिले के मालपुरा थाना क्षेत्र में जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर अविकानगर टोल प्लाजा के पास रोडवेज बस और टैक्सी के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में टैक्सी चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सात महिला-पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। टक्कर के बाद रोडवेज बस सड़क से नीचे उतर गई।

हादसे की सूचना मिलते ही मालपुरा थाना पुलिस और 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने वाहनों में फंसे घायलों को बाहर निकाला और उन्हें उपचार के लिए राजकीय जिला चिकित्सालय मालपुरा पहुंचाया। हादसे में टैक्सी चालक राशिद पुत्र अख्तर खान निवासी हरसोली थाना गोविंदगढ़, जिला अलवर की मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।

हादसे में घनश्याम धानका निवासी सरदारपुरा आमेर, रामप्रसाद धानका और हजारीलाल धानका निवासी खेड़ा जगन्नाथपुरा, चाकसू गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए जयपुर रेफर किया गया। वहीं नोरतमल जैन निवासी मालपुरा और छोटा देवी कहार निवासी टोरडी को चोटें आने पर मालपुरा के राजकीय जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। अन्य घायलों का भी अस्पताल में उपचार जारी है।

राजकीय जिला चिकित्सालय मालपुरा के पीएमओ डॉ. पीयूष राज सिंह के निर्देशन में डॉ. राजेंद्र चंदेल और वार्ड प्रभारी संजय शर्मा की निगरानी में चिकित्सकों की टीम घायलों का उपचार कर रही है।

अस्पताल प्रशासन की ओर से गंभीर घायलों के उपचार के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

दुर्घटना के बाद जयपुर-भीलवाड़ा स्टेट हाईवे पर कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात को सुचारु कराया। प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और आमने-सामने की टक्कर को हादसे का कारण माना जा रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें