मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:06 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसा, अहमदाबाद के तीन लोगों की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

दौसा,। दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में ऊनबड़ा गांव के

पास रविवार अलसुबह पांच बजे दिल्ली- मुंबई एक्सप्रेसवे पर सड़क हादसे में

तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि छह अन्य घायल हो गए। घायलों का दौसा के जिला

अस्पताल में इलाज चल रहा है। हादसा कार के सामने अचानक सांड के आने से हुआ।

कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। इस दौरान कार से बाहर निकलते ही

पति-पत्नी समेत तीन लोगों को पीछे से आए ट्रक ने कुचल दिया। हादसे में

गुजरात के अहमदाबाद निवासी हंसमुख, उनकी पत्नी सीमा व चाचा मोहनलाल की मौके

पर ही मौत हो गई।

बांदीकुई पुलिस के अनुसार मृतक हंसमुख के

मामा कीरट भाई ने बताया कि उनकी बहन सविता 6 मई को हरिद्वार घूमने के लिए

गई हुई थी। शनिवार सुबह सविता की हरिद्वार में मौत हो गई। इसलिए वे अपनी

पत्नी, बेटी और दूसरे रिश्तेदारों के साथ उनका अंतिम संस्कार करने जा रहे

थे। इस दौरान उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया। हादसे में तीनों के शव बुरी

तरह क्षत-विक्षत होकर हाईवे पर बिखर गए।

हादसे में नीता,

नीलम, ड्राइवर दिनेश गंभीर घायल हुए हैं। वहीं, मामा कीरट भाई, नीता की

बेटी सादिया एवं हंसमुख के बेटे निवाल को हल्की चोट आई हैं। सभी घायलों का

दौसा जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।

उल्लेखनीय है कि एनएचएआई ने

दावा किया था कि एक्सप्रेस-वे पर आवारा जानवर नहीं आ सकते। इसके लिए दोनों

ओर बड़ी-बड़ी रेलिंग लगाई गई हैं। इसके बावजूद आवारा जानवरों की वजह से आए

दिन हादसे हो रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें