मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:13 · नई दिल्ली संस्करण

मुरैना में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
मुरैना में भीषण सड़क हादसा, कंटेनर-स्कॉर्पियो की आमने-सामने टक्कर, चालक की मौत

मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में रविवार देर रात नूराबाद थाना क्षेत्र के बिचौला-मालनपुर रोड पर बैंडा गांव के पास स्कॉर्पियो और कंटेनर की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे मेंस्कॉर्पियो चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कंटेनर टक्कर के बाद करीब 200 मीटर तक अनियंत्रित होकर खेत में जाकर पलट गया। कंटेनर चालक मौके से फरार हो गया।जानकारी के अनुसार, स्कॉर्पियो क्रमांक एमपी 06 सीए 5944 और कंटेनर क्रमांक एमपी 06 आर 2762 के बीच रविवार देर रात लगभग 11:15 बजे आमने-सामने टक्कर हुई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों के परखच्चे उड़ गए। स्कॉर्पियो में सवार बेटू उर्फ अर्जुन कंसाना, निवासी सहराना सिविल लाइन थाना क्षेत्र की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में वह अकेले सवार था।वाहन में फंसा शव, मशक्कत के बाद निकालाहादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। टक्कर की तीव्रता के कारण चालक का शव स्कॉर्पियो में बुरी तरह फंस गया था। काफी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों और पुलिस ने मिलकर शव को बाहर निकाला। शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी में रखवाया गया है। आज साेमवार सुबह पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।कंटेनर चालक फरारथाना प्रभारी सौरभ पुरी के अनुसार, कंटेनर और स्कॉर्पियो के बीच सीधी भिड़ंत हुई है। कंटेनर टक्कर के बाद कुछ दूरी पर खेत में पलट गया। चालक मौके से फरार हो गया है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों की पड़ताल की जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें