मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 11:31 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के सारण में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन
बिहार के सारण में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ऑटो की टक्कर में तीन की मौत

पटना। बिहार के सारण जिले के दाउदपुर थाना क्षेत्र में एनएच-531 पर गुरुवार को तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो-रिक्शा की आमने-सामने की टक्कर हो गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई।

हादसा पुरब सोनिया ब्रिज के पास गुरुवार सुबह 5:00 बजे हुआ। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, ऑटो-रिक्शा चालक सहित तीन लोग छपरा से एकमा की ओर जा रहे थे, इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रक ने वाहन को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए, जिसमें सवार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पुलिस की टीम पहुंची और घायलों को एकमा स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पहुंचाया गया।

घायलों में से एक की अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई। वहीं, अन्य दो घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें छपरा के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बाद में दोनों ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने ट्रक और ऑटो दोनों को जब्त कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही हैं।

दाउदपुर पुलिस स्टेशन में लापरवाही और तेज गति से वाहन चलाने के संबंधित धाराओं के तहत ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी जारी है। इस दुर्घटना के तुरंत बाद से वह फरार है।

सारण पुलिस ने शवों को मुर्दाघर में रखा है और मृतकों के परिजनों को इस हादसे के बारे में सूचित करने के प्रयास कर रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें