मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:24 · नई दिल्ली संस्करण

पटना में भीषण सड़क हादसा -सात लोगों की हुई मौत, मचा कोहराम

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

पटना।बिहार में सड़क हादसे के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन सड़क दुर्घटना के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ताजा मामला राजधानी पटना का है। जहां तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। इस घटना सात लोगों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। फिलहाल पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है। दरअसल, पटना के न्यू बायपास स्थित राम लखन पथ एन एच 30 पर बड़ा हादसा हुआ है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की सुबह लगभग 7:00 बजे एक टेंपो पर सवार कुल 8 लोग हाइड्रा क्रेन की चपेट में आ गए जिसमें 7 लोगों की मौत हो गई। दो बच्चों सहित कई युवक और महिलाओं की मौत हो गई। घटना राजधानी पटना के कंकड़बाग थाना क्षेत्र के रामलखन पथ की है। जानकारी के मुताबिक अनियंत्रित होकर एक ऑटो मेट्रो का काम कर रही क्रेन से टकरा गई।मिली जानकारी के अनुसार न्यू बायपास स्थित निजी अस्पताल में घायलों को भर्ती कराया गया। जहां एक बच्चे की मौत हुई है। पुलिस ने सातों शवों को कब्जे में लेकर पीएमसीएच पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि निजी अस्पताल में इलाजरत मुकेश कुमार साहनी (29 वर्षीय) मोतिहारी के रहने वाले हैं जो अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ टेंपो में सवार थे। जिस दौरान यह बड़ा हादसा हुआ है। फिलहाल घायल मुकेश कुमार साहनी का इलाज जारी है।घटना के बाद इलाके में हड़कंप का माहौल देखा गया। वही पुलिस ने टेंपो को जब्त कर लिया है। चालक फरार बताया जा रहा है पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें