मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:38 · नई दिल्ली संस्करण

किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, डोडा के चार श्रद्धालुओं की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
किश्तवाड़ में भीषण सड़क हादसा, डोडा के चार श्रद्धालुओं की मौत

किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के किश्तवाड़ जिले में शनिवार शाम एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हादसा सरथल रोड पर उस समय हुआ जब एक निजी वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा।

इस भीषण दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक 18 महीने का मासूम बच्चा भी शामिल है।

बताया जा रहा है कि ये सभी लोग जिला डोडा के रहने वाले थे और सरथल देवी मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे। करीब 30 श्रद्धालुओं का एक समूह इस यात्रा पर निकला था, जिनमें से ये चार लोग भी शामिल थे जो अपने पर्सनल वाहन से थे।

जैसे ही वाहन सरथल गुराश के पास पहुंचा, चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और कार सीधे खाई में जा गिरी।

हादसा इतना भयानक था कि तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल शख्स को जिला अस्पताल किश्तवाड़ ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों की कोशिशों के बावजूद उसने भी दम तोड़ दिया।

मृतकों की पहचान रंजीत सिंह (42), उनकी पत्नी ज्योति देवी, उनका 18 महीने का बच्चा और सिमरन (18) के रूप में हुई है। चारों एक ही गांव मंगल थट्टा से थे और परिवार मंदिर दर्शन को एक शुभ अवसर मानकर निकला था, लेकिन किस्मत ने ऐसा मोड़ लिया कि पूरा परिवार उजड़ गया।

इस घटना के बाद डोडा क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जैसे ही घटना की खबर मिली, पुलिस और स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। बचाव कार्य चलाया गया और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

वहीं, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

इस हादसे पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भी गहरा दुख जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि अभी-अभी डीसी किश्तवाड़ पंकज कुमार शर्मा से बात हुई। सरथल रोड पर हुए दुखद सड़क हादसे के बारे में जानकर दुख हुआ, जिसमें गाड़ी में सवार चार लोगों की बदकिस्मती से मौत हो गई। शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें