मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:55 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस की चपेट में आकर पांच की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार में भीषण सड़क हादसा, बस की चपेट में आकर पांच की मौत

बेतिया। बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के लौरिया थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल हो गए। हादसा एनएच-727 पर बेतिया-लौरिया मार्ग के बनकटवा के समीप हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार और अनियंत्रित शाही ट्रेवल्स की बस सड़क किनारे मौजूद लोगों की भीड़ में जा घुसी।

जानकारी के अनुसार, बनकटवा में एक घर छठियार समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में शामिल लोगों के मनोरंजन के लिए आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम चल रहा था। सड़क किनारे पंडाल लगाकर डीजे और आर्केस्ट्रा का कार्यक्रम कराया जा रहा था।

इसी दौरान गोरखपुर से बेतिया जा रही शाही ट्रेवल्स की तेज रफ्तार बस अचानक अनियंत्रित हो गई और वहां मौजूद लोगों को कुचलते हुए आगे निकल गई।

हादसे में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। मृतकों की पहचान देवेंद्र दूबे, संजय महतो, बहादुर महतो, भोला दूबे और छांगुर राम के रूप में हुई है।

हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने घायलों को तत्काल इलाज के लिए भेजने का प्रयास किया। सूचना मिलते ही लौरिया थाना पुलिस सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया।

पुलिस ने स्थानीय लोगों को समझाकर शांत कराया तथा सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया स्थित जीएमसीएच भेज दिया। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने कई बसों के शीशे, पंडाल और कुछ वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक और तनाव का माहौल बना हुआ है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारणों और बस चालक की भूमिका की जांच की जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें