मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:16 · नई दिल्ली संस्करण

मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
मुंबई-गोवा हाईवे पर भीषण हादसा, दो महिलाओं समेत तीन की मौत

रत्नागिरी। महाराष्ट्र के रत्नागिरी जिले में एक कार की डंपर के साथ भिड़ंत होने से दो महिलाओं समेत तीन लोगों की मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें लांजा ग्रामीण अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

शुरुआती जानकारी के अनुसार, हादसा रत्नागिरी जिले के लांजा क्षेत्र में मुंबई-गोवा हाईवे पर हुआ। बताया गया कि मुंबई के अग्रीपाड़ा का रहने वाले एक परिवार के कुछ सदस्य गोवा गए थे। लौटते समय लांजा रेस्ट हाउस के पास एक खड़े डंपर ने उनकी गाड़ी को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे भयानक हादसा हो गया।

यह टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रेटा कार के परखच्चे उड़ गए। इस हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों की भीड़ भी जुट गई, जिन्होंने जल्दी घायलों को बाहर निकालने की कोशिश की। इसी बीच, घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई। बाद में घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने घायलों को अस्पताल भेजा, जबकि शवों को अपने कब्जे में लिया।

इस घटना में दो महिलाओं और एक युवक की मौत हो गई, जबकि कार सवार दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हुए। फिलहाल, घायलों का अस्पताल में इलाज जारी है। वहीं, पुलिस इस घटना के बाद आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है। मृतक की पहचान करने और उसके परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया गया है।

इससे पहले, मंगलवार को महाराष्ट्र के नासिक जिले में येवला-नांदगांव स्टेट हाईवे पर एक प्राइवेट लग्जरी पैसेंजर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के समय बस में लगभग 25 से 26 यात्री सवार थे।

बताया गया कि बस घाट क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी अचानक चालक का वाहन से नियंत्रण बिगड़ गया और बस सड़क पर पलट गई।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें