मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 8:40 · नई दिल्ली संस्करण

रांची में भीषण सड़क हादसा : 1 महिला और 2 बच्चियों की मौत, फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
रांची में भीषण सड़क हादसा : 1 महिला और 2 बच्चियों की मौत, फॉर्च्यूनर चालक गिरफ्तार

रांची। रांची में रविवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर अफरातफरी मच गई। पुलिस के अनुसार, मृतकों में एक महिला और दो बच्चियां शामिल हैं।

हादसे की जानकारी देते हुए डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया, "एक महिला और दो बच्चियों की मौत हो गई है। दो पुरुष घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया गया है और कानूनी कार्रवाई चल रही है।"

प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों के मुताबिक, हादसा तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर गाड़ी की वजह से हुआ, जिसने पहले एक कार को टक्कर मारी और उसके बाद दो मोटरसाइकिलों को भी चपेट में ले लिया। इससे मौके पर ही तीन लोगों की जान चली गई और अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

डीएसपी ने कहा, "मैंने अभी खुद जांच नहीं की है, लेकिन लोगों का कहना है कि गाड़ी बहुत तेज रफ्तार में थी।"

हादसे के बाद घटनास्थल पर भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में लिया और घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए फॉर्च्यूनर चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस का कहना है कि आगे की जांच जारी है। मृतकों की पहचान करने की प्रक्रिया चल रही है और परिजनों को सूचना दे दी गई है।

घटनास्थल पर मौजूद प्रत्यशदर्शियों ने यह भी कहा कि चालक नशे में था। इसी कारण गाड़ी पर उसका नियंत्रण नहीं रहा। हालांकि, पुलिस ने इसकी पुष्टि नहीं की है।

पुलिस का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है और चालक की भी जरूरी शारीरिक जांच की जाएगी। इसके बाद घटना से जुड़े कारणों के बारे में कुछ भी स्पष्ट रूप से कहा जा सकता है। फिलहाल, मामला दर्ज कर लिया गया है। चश्मदीदों के बयान भी लिए गए हैं। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि घटना के पीछे असली वजह क्या है।

वहीं, घटना के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए ट्रैफिक जाम की स्थिति भी देखने को मिली, जिसे कुछ समय बाद सुचारू कर दिया गया।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें