मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 6:26 · नई दिल्ली संस्करण

बिहार के शारीरिक शिक्षकों, रसोइयों का मानदेय बढ़ा, कैबिनेट की बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
बिहार के शारीरिक शिक्षकों, रसोइयों का मानदेय बढ़ा, कैबिनेट की बैठक में 36 प्रस्तावों पर लगी मुहर

पटना। बिहार सरकार ने प्रदेश के मध्य विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों (अंशकालिक) के मानदेय में वृद्धि कर दी है। बिहार मंत्रिमंडल की मंगलवार को हुई बैठक में इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई मंत्रिमंडल की बैठक में कुल 36 प्रस्तावों की स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक में मध्य विद्यालयों में कार्यरत शारीरिक शिक्षा एवं स्वास्थ्य अनुदेशकों (अंशकालिक) के मानदेय को 8000 रुपये प्रतिमाह मानदेय एवं 200 रुपये प्रतिवर्ष वार्षिक वेतन वृद्धि में बढ़ोत्तरी करते हुए एक अगस्त से कुल मानदेय 16000 रुपये एवं वार्षिक वेतन वृद्धि 400 रुपये की दर से भुगतान की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मंत्रिमंडल की बैठक में राज्य के माध्यमिक, उच्च माध्यमिक विद्यालयों में कार्यरत रात्रि प्रहरी को पूर्व से दी जा रही 5000 रुपये प्रतिमाह मानदेय में बढ़ोत्तरी करते हुए 10000 रुपये कर दिया गया। इसके अलावा, मंत्रिमंडल की बैठक में ‘बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवा शर्त नियमावली 2025’ को भी मंजूरी दे दी है।

इस नई नियमावली के तहत शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया, स्थानांतरण नीति, अनुशासनिक कार्रवाई और सेवा शर्तों को स्पष्ट और पारदर्शी बनाया जाएगा। मंत्रिमंडल की बैठक में औरंगाबाद जिले के कुटुम्बा अंचल में उद्योग के लिए जमीन अधिग्रहण को लेकर 284 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके अलावा बैठक में कृषि विभाग में 712 पदों के सृजन को स्वीकृति दी गई है। बैठक में बिहार कृषि अधीनस्थ सेवा कोटि-5 (पौधा संरक्षण) नियमावली 2025 के गठन की स्वीकृति प्रदान की गई।

मंत्रिमंडल की बैठक में मुख्यमंत्री डिजिटल लाइब्रेरी योजना के लिए 94 करोड़ रुपये से ज्यादा की स्वीकृति प्रदान की गई है। बिहार परिवहन क्षेत्रीय आशुलिपिक संवर्ग (भर्ती एवं प्रोन्नति) नियमावली 2025 के गठन को मंजूरी प्रदान की गई है। बैठक में बिहार राज्य विद्यालय अध्यापक (नियुक्ति, स्थानांतरण, अनुशासनिक कार्रवाई एवं सेवाशर्त) (संशोधन) नियमावली 2025 को भी स्वीकृति प्रदान की गई है। बैठक में मध्याह्न भोजन योजना के तहत कार्यरत रसोईया सह सहायक को राज्य सरकार द्वारा दी जा रही 650 रुपये प्रतिमाह की राशि को बढ़ाकर 1650 रुपये कर दिया गया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें