मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:35 · नई दिल्ली संस्करण

भदभदा बस्ती से बेघर हुए लोगों ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव, आवास देने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

भोपाल,। राजधानी भोपाल के भदभदा बस्ती से हटाए गए लोगों ने

मंगलवार को कलेक्ट्रेट का घेराव कर लिया। कई महिलाएं तो बच्चों के साथ

कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर ही बैठ गईं। उनका कहना है कि फरवरी में उन्हें

जिला प्रशासन ने एनजीटी के आदेश के बाद सख्ती से हटा दिया था, लेकिन आवास

के बदले आवास नहीं दिया। इससे वे बेघर हो गए हैं। जो एक लाख रुपये दिए थे,

वो भी किराए में ही खर्च हो गए। कलेक्टर के आश्वासन के बाद सभी लोग वापस

लौट गए।

दरअसल, एनजीटी के आदेश के बाद जिला

प्रशासन ने बड़ी झील के किनारे भदभदा बस्ती के अतिक्रमण को हटा दिया है।

इससे पहले नगर निगम की ओर से मुनादी भी कराई थी। वहीं, रहवासियों को

अतिक्रमण हटाने के लिए तीन दिन का समय दिया था। सोमवार को यह अवधि खत्म हो

गई। अब घर के बदले घर देने की मांग को लेकर विस्थापित परिवारों ने मंगलवार

को कलेक्ट्रेट का घेराव कर दिया। कई महिलाएं बच्चों सहित सुबह साढ़े नौ बजे

ही कलेक्ट्रेट पहुंच गई थीं। जब न तो कोई पुलिस बल तैनात था और न ही कोई

अधिकारी था। वह सीधे गेट से अंदर जा पहुंचे और कलेक्ट्रेट के मुख्य द्वार

पर ही धरना प्रदर्शन करने लगे। उनके साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक पीसी

शर्मा और नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष शबिस्ता जकी भी मौजूद थे। जानकारी

मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और प्रदर्शनकारियों की समझाइश दी। कलेक्टर

स्वयं मौके पर पहुंचे और लोगों को मकान के बदले मकान देने का आश्वासन

दिया। इसके बाद लोग माने और वापस लौट गए।

कलेक्टर

कौशलेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि जो रहवासी प्रधानमंत्री आवास योजना के

तहत मकान चाहते हैं, उन्हें आवेदन करने पर लोन और घर दिया जाएगा। इन्हें

जिला प्रशासन पूरा सहयोग करेगा। चांदबड़ में जगह भी चयनित की गई है। वे

वहां भी शिफ्ट हो सकते हैं। मुआवजा राशि के चेक लेकर भी वे शिफ्ट हो सकते

हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें