मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:25 · नई दिल्ली संस्करण

दिल्ली में शुरू हुई घर से मतदान की सुविधा, दिव्यांग और वरिष्ठजन ले सकते हैं लाभ

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली,। दिल्ली में आगामी 25 मई को मतदान होना है। देशभर

में दिव्यांग और वरिष्ठ नागरिकों (85 से अधिक आयु) को घर से ही वोट देने की

सुविधा दी गई है। इसी सुविधा के तहत दिल्ली में भी घर से वोटिंग की

प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है।

सीईओ दिल्ली कार्यालय ने सोशल

मीडिया पर इसकी जानकारी दी। घर से वोटिंग की सुविधा मतदान के एक दिन पहले

24 मई तक जारी रहेगी। दिल्ली में पहली बार घर से वोटिंग की सुविधा मिल रही

है। राजधानी की सभी सातों सीटों पर यह सुविधा आज शुरू की गई है।

भारतीय

जनता पार्टी के 92 वर्षिय वरिष्ठ नेता प्रो. वी.के. मल्होत्रा ने आज नई

दिल्ली में अपने निवास पर अपना मतदान किया और इस अद्वितीय पहल की प्रशंसा

की। उन्होंने कहा कि घर से मतदान की सुविधा ने उन्हें एक अवसर दिया कि वे

इस चुनाव में भी कोई कमी न होने दें, जबकि अब उनके पैरों में काफी दिक्कतें

हैं। यह विशेष विशेषता पात्र मतदाताओं को अपने घर की सुविधा में मतदान

करने का अवसर देकर लोकतंत्र की सेहत को मजबूत करती है, ताकि कोई मतदाता

पीछे न रह जाए।

दिल्ली में 25 मई को छठे चरण में मतदान होगा। इस चरण

में डेढ़ करोड़ से अधिक मतदाताओं के लिए चुनाव आयोग ने 13,667 मतदान

केन्द्र बनाए हैं। सुचारु मतदान के लिए एक लाख से ज्यादा कर्मचारियों की

तैनाती की गई है और शांतिपूर्ण मतदान के लिए बड़ी संख्या में सुरक्षा बलों

की तैनाती की जाएगी।

दिल्ली की सात सीटों पर 162 उम्मीदवार चुनाव

मैदान में हैं। दिल्ली में कुल 01 करोड़ 52 लाख 01 हजार 936 मतदाता हैं।

इनमें से 82 लाख 72 हजार 794 पुरुष और 69 लाख 87 हजार 940 महिला और 1228

ट्रांसजेंडर मतदाता हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें