मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 5:16 · नई दिल्ली संस्करण

लोकसभा चुनाव का रियल एस्टेट के काम-काज पर पड़ा असर, पहली तिमाही में कमी का अनुमान

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

नई

दिल्ली, । मौजूदा वित्त वर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल से

जून के दौरान देश के 9 बड़े शहरों में नए घरों की मांग में 13 प्रतिशत की

गिरावट आने का अनुमान लगाया गया है।

रियल स्टेट डाटा एनालिस्ट फर्म

प्रॉपइक्विटी की रिपोर्ट में अप्रैल से जून के दौरान देश के 9 प्रमुख

शहरों में नए घरों की मांग 97,331 यूनिट रहने का अनुमान लगाया गया है।

पिछले साल इसी अवधि में यानी अप्रैल से लेकर जून की तिमाही के दौरान नए

घरों की मांग का आंकड़ा 1,11,657 यूनिट का था। इस रिपोर्ट में ये भी बताया

गया है कि अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान दिल्ली-एनसीआर में नए घरों की

मांग पिछले साल की तुलना में लगभग दोगुनी हो गई। दूसरी ओर, पुणे, हैदराबाद

और कोलकाता में नए घरों की मांग में भारी गिरावट आई है।

प्रॉपइक्विटी

की रिपोर्ट के मुताबिक अप्रैल से जून की तिमाही के दौरान नए घरों की मांग

में कमी आने की एक बड़ी वजह कुछ दिन पहले संपन्न हुए लोकसभा के चुनाव हैं।

चुनावी गतिविधि बढ़ाने के कारण रियल एस्टेट के कारोबार पर प्रतिकूल असर

पड़ा। खासकर इस दौरान निर्माण कार्य की गति में काफी गिरावट आई, जिसकी वजह

से नये घरों की मांग पर काफी असर पड़ा। इस रिपोर्ट में जिन शहरों को शामिल

किया गया है, उनमें दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, नवी मुंबई, ठाणे, पुणे, कोलकाता,

चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद के आंकड़े डाले गए हैं।

रिपोर्ट

में दिए गए आंकड़ों के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर में इस साल करीब 95 प्रतिशत

की बढ़ोतरी के साथ 11,118 नए घरों की मांग होगी। पिछले साल ये आंकड़ा 5,708

यूनिट का था। इसी तरह बेंगलुरु में भी नए घरों की मांग में करीब 21

प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान लगाया गया है। बेंगलुरु में 2024-25 की पहली

तिमाही के दौरान पिछले साल के 11,848 यूनिट की जगह 14,297 यूनिट नए घर बनने

का अनुमान लगाया गया है।

दूसरी ओर, पुणे में पिछले साल की तुलना

में इस साल 46 प्रतिशत की कमी का अनुमान लगाया गया है। पिछले साल अप्रैल से

जून के दौरान पुणे में 29,261 यूनिट नए घर लॉन्च किए गए थे, जबकि इस साल

पहली तिमाही के दौरान ये आंकड़ा 15,568 यूनिट रहने का अनुमान है। इसी तरह

हैदराबाद में भी नए घरों की मांग में 36 प्रतिशत की कमी के साथ 18,232

यूनिट की जगह 11,603 यूनिट होने का अनुमान लगाया गया है। कोलकाता में भी नए

घरों की मांग पिछले साल के 4,617 यूनिट से 26 प्रतिशत घट कर 3,411 यूनिट

होने की संभावना है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें