मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 7:35 · नई दिल्ली संस्करण

दक्षिण भारत में सबसे ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनेगी भाजपा: अमित शाह

राष्ट्रीय सागर डेस्क1 मिनट का पठन

हैदराबाद/

नई दिल्ली, । भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं गृह मंत्री अमित शाह

ने शनिवार को यहां कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकसभा चुनाव में दक्षिण

भारत (आन्ध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल) में सबसे

ज्यादा सीटें जीतने वाली पार्टी बनेगी। अकेले तेलंगाना में भाजपा 10 सीटें

जीतने जा रही है।

चौथे चरण के प्रचार के आज अंतिम दिन

गृहमंत्री ने हैदराबाद में पत्रकार वार्ता में कहा कि तीन चरणों में हुए

मतदान में भाजपा गठबंधन एनडीए को 200 के करीब सीटें मिल चुकी हैं। चौथा चरण

हमारे लिए सबसे बेहतर साबित होगा। इसमें तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में भी

मतदान होना है और यहां भाजपा और एनडीए क्लीन स्वीप करने जा रहे हैं।

भाजपा

के वरिष्ठ नेता ने कहा कि एनडीए चार सौ पार के लक्ष्य की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा, “4 जून, कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल

में भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इन राज्यों में भाजपा को सबसे

ज्यादा सीटें मिलेंगी।”

अमित शाह ने कहा कि पिछले 10 सालों में

प्रधानमंत्री मोदी ने तेलंगाना के विकास के लिए काफी काम किया है। इससे उलट

कांग्रेस और बीआरएस सरकारों ने राज्य को राजस्व के मामले में लाभ से कर्ज

में डुबो दिया है। आज राज्य भारी कर्ज में डूबा हुआ है। बीआरएस और कांग्रेस

की सरकार ने तेलंगाना के विकास को पटरी से उतार दिया है।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें