मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · सुबह 10:39 · नई दिल्ली संस्करण

हॉलीवुड एक्टर इयान गेल्डर का निधन, फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूबी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन

लोकप्रिय

सीरीज ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में ‘लैनिस्टर’ की भूमिका निभाने वाले अनुभवी

ब्रिटिश अभिनेता इयान गेल्डर का निधन हो गया है। उन्होंने 74 साल की उम्र

में आखिरी सांस ली। इयान गेल्डर की मौत की पुष्टि उनके परिवार ने की है। इस

खबर के पता चलते ही फिल्म इंडस्ट्री शोक में डूब गई है।

मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इयान पिछले पांच महीने से कैंसर से पीड़ित थे। इसी

लड़ाई को लड़ते-लड़ते उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनके निधन से

हॉलीवुड और मनोरंजन जगत में शोक छा गया है। इयान गेल्डर के साथी और

सह-कलाकार बेन डेनियल ने मंगलवार को एक इंस्टाग्राम पोस्ट के माध्यम से

अभिनेता की मृत्यु की पुष्टि की।

उन्होंने लिखा, “इयान गेल्डर

पिछले पांच महीनों से पित्त नली के कैंसर से जूझ रहे थे। बड़े दुख और भारी

मन से मुझे कहना पड़ रहा है कि वे अब इस दुनिया में नहीं रहे। गेल्डर को

दिसंबर में कैंसर का पता चला था और सोमवार को उनकी मृत्यु हो गई। मैंने

उनकी देखभाल के लिए अपना सारा काम छोड़ दिया था लेकिन हमने नहीं सोचा था कि

वे हमें इतनी जल्दी छोड़ देंगे।”

बेन डेनियल ने आगे लिखा,

“गेल्डर ने अपनी बीमारी का बहुत साहस के साथ सामना किया। वह एक दयालु, उदार

और प्यार करने वाले व्यक्ति थे। उनके काम से कई कलाकार प्रभावित भी हुए।”

अभिनेता इयान गेल्डर ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ के पांच सीज़न में नज़र आए। इसके

अलावा वह वेब सीरीज ‘फादर ब्राउन’ में भी नजर आए थे। इसके अतिरिक्त इयान

गेल्डर की फ़िल्में और सीरीज़ टॉर्चवुड, हिज़ डार्क मटेरियल, डॉक्टर हू,

स्नैच, द बिल और कई अन्य लोकप्रिय थीं।

टीवी से शुरू किया करियर

इयान

गेल्डर को सीरीज़ ‘डॉक्टर हू’ के 12वें सीज़न में ‘ज़ेलिन’ की भूमिका के

लिए भी जाना जाता था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत टेलीविजन सीरियल से की

थी। 1972 में वह आईटीवी सीरियल ‘न्यू स्कॉटलैंड यार्ड’ के एक एपिसोड में

दिखाई दिए। उनके निधन के बाद अब फैंस और नेटिजन्स सोशल मीडिया के जरिए

एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। अभिनेता का दुनिया भर में बहुत बड़ा

प्रशंसक आधार था।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें