पटना एयरपोर्ट के पास तेज आंधी में गिरा होर्डिग, तीन घायल

पटना। पटना में गुरुवार को हुए तेज बारिश और आंधी में पटना एयरपोर्ट के पास बड़ा हादसा हो गया है, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। जिन्हे आनन फानन में अस्पताल भेजा गया है।पटना एयरपोर्ट के प्रवेश द्वार के पास सड़क किनारे लगा लोहे का होर्डिंग बोर्ड तेज आंधी में गिर गया। उस समय बोर्ड के पास से कुछ लोग गुजर रहे थे, जो इस होर्डिंग की चपेट में आ गए, जिससे कुछ समय के लिए रास्ता अवरुद्ध हो गया। बाद में होर्डिंग बोर्ड को सड़क किनारे किया गया और ट्रैफिक सामान्य किया गया। घायलाें का इलाज किया जा रहा है।





