मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:48 · नई दिल्ली संस्करण

ऐतिहासिक राम-सीता-लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
ऐतिहासिक राम-सीता-लक्ष्मण की अष्टधातु मूर्तियां चोरी

सारण,। जिले के मशरक थाना परिसर से बिल्कुल सटे ऐतिहासिक राम जानकी शिव मंदिर में अज्ञात चोरों ने बीती रात एक बड़ी चोरी की घटना को अंजाम दिया। चोर मंदिर का ताला तोड़कर भगवान राम, माता सीता और लक्ष्मण की सैकड़ों वर्ष पुरानी अष्टधातु की मूर्तियां ले उड़े।आश्चर्य की बात यह है कि मंदिर की दीवार थाना परिसर से सटी हुई है, जहाँ डीएसपी, इंस्पेक्टर और थानाध्यक्ष के आवास भी है फिर भी चोरों ने इतनी बड़ी वारदात को बेखौफ अंजाम दिया।जानकारी के अनुसार चोरों ने मंदिर के पीछे का ताला काटकर प्रवेश किया और गर्भगृह का ताला तोड़कर प्राचीन मूर्तियों को चुरा लिया। इन मूर्तियों की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में लाखों रुपये आंकी जा रही है।साक्ष्य मिटाने के उद्देश्य से चोरों ने मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे उखाड़ दिए और उसकी हार्ड डिस्क (DVR) भी अपने साथ ले गए। मंदिर के पुजारी टुन्ना बाबा ने बताया कि जब वे सुबह पूजा के लिए पहुंचे, तो सारा सामान बिखरा हुआ था और मूर्तियां गायब थीं। स्थानीय निवासी जयप्रकाश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया।घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीण एसपी और डीएसपी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के लिए डॉग स्क्वायड की टीम को भी बुलाया गया है। मंदिर से कुछ दूरी पर चोरों द्वारा इस्तेमाल किया गया ताला काटने वाला कटर और भगवान के वस्त्र लावारिस हालत में मिले हैं।सीसीटीवी की हार्ड डिस्क गायब होने के कारण पुलिस को चोरों की पहचान करने में कठिनाई हो रही है। इस घटना ने पुलिसिया गश्त और सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है।ग्रामीणों में भारी आक्रोश है, स्थानीय अजीत कुमार का कहना है कि थाना परिसर से सटे मंदिर में चोरी होना प्रशासन की घोर लापरवाही है। थाने में 24 घंटे पुलिस की मौजूदगी और चार गश्ती वाहनों के होते हुए भी चोरों का हौसला इतना बुलंद कैसे रहा? जिस मंदिर की दीवार थाने से सटी हो, अगर वहां भी भगवान सुरक्षित नहीं हैं, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या होगा, पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है और सघन छापेमारी जारी है।ग्रामीण एसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही चोरों को गिरफ्तार कर मूर्तियों को बरामद कर लिया जाएगा। फिलहाल इलाके में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है और लोग प्रशासन से त्वरित कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें