मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 3:42 · नई दिल्ली संस्करण

हिंदू समाज को दुर्गा पूजा और गरबा में विधर्मियों से रहना होगा सावधान : विनोद बंसल

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
हिंदू समाज को दुर्गा पूजा और गरबा में विधर्मियों से रहना होगा सावधान : विनोद बंसल

नई दिल्ली। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने दुर्गा पूजा और गरबा जैसे पवित्र आयोजनों को लेकर हिंदू समाज से सावधान रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि जो लोग 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' तक नहीं बोल सकते, वे 'मां दुर्गा की जय' कैसे बोलेंगे?

विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट किया।

उन्होंने पोस्ट में लिखा, "जो 'वंदे मातरम' और 'भारत माता की जय' तक नहीं बोल सकते, वे 'मां दुर्गा की जय' कैसे बोलेंगे, और जो 'मां दुर्गा' की जय भी नहीं बोल सकते, वे भला 'दुर्गा पूजा' या 'गरबा' में किसलिए आएंगे, समझने की बात है।

'दुर्गा पूजा' या 'गरबा' के आयोजन कोई नाटक, शो, पर्यटन, मनोरंजन या सिर्फ कला का सेक्युलर प्रेजेंटेशन तो हैं नहीं।"

विनोद बंसल ने आगे कहा, "धर्म, आस्था व आराधना के इस महापर्व की पवित्रता, शुचिता और माता-बहनों के साथ आयोजनों की सुरक्षा के लिए हिंदू समाज को सजग रह कर ऐसे विधर्मियों के कुकर्मों से सावधान रहना होगा।

साथ ही जिहादियों से किसी प्रकार का कोई व्यवहार (खासकर इन दिनों) न करें, तो ही अच्छा है।"

नवरात्रि का पर्व भारतीय संस्कृति और आस्था का सबसे प्रमुख त्योहार है। नौ दिनों तक मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की विधिपूर्वक पूजा की जाती है।

नवरात्रि के इन नौ दिनों में गरबा का बड़े पैमाने पर आयोजन किया जाता है, जो हिंदू धर्म की आस्था, संस्कृति और उत्साह का प्रतीक है।

दुर्गा पूजा, विशेष रूप से पश्चिम बंगाल, ओडिशा, असम और अन्य राज्यों में, मां दुर्गा की भक्ति और शक्ति की उपासना का महापर्व है। वहीं, गुजरात और अन्य राज्यों में 'गरबा' और 'डांडिया' नवरात्रि के दौरान उत्साह के केंद्र बिंदु हैं। ये आयोजन केवल मनोरंजन तक सीमित नहीं हैं, बल्कि सामाजिक एकता, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक आस्था को मजबूत करते हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें