मुख्य सामग्री पर जाएँ
ब्रेकिंग
Rajasthan Panchayat Election 2026: पंचायत चुनाव का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग, जानिए पूरा शेड्यूलमुंबई में CJP का प्रदर्शन पड़ा भारी! जेल भरो आंदोलन पर FIR, आयोजकों में हड़कंपज्ञानेश कुमार पर चले लोकतंत्र की हत्या का मुकदमा! प्रमोद तिवारी का बड़ा हमलाBJP का झंडा उतारने वाले संजयन त्रिपाठी अब साइकिल पर सवार, समाजवादी पार्टी में हुए शामिलCM Yogi का बड़ा तोहफा: 4.60 लाख छात्रों के खाते में आई छात्रवृत्ति, आपके खाते में आई क्या? चेक करेंNoida: सुपरनोवा की 43वीं मंजिल से युवक ने लगाई छलांग, मौके पर दर्दनाक मौत, सोसाइटी में हड़कंपमुंबई प्रदर्शन के बाद CJP का दिल्ली कूच का ऐलान, अभिजीत दिपके ने कही ये बड़ी बातगठबंधन में फूट! रायबरेली से डरते थे राहुल गांधी! सपा नेता का बड़ा खुलासा, अखिलेश ने दी थी धमकी

सोमवार, 5 अक्टूबर 2026 · रात 2:37 · नई दिल्ली संस्करण

पप्पू यादव की वेशभूषा पर हिंदू सेना का ऐतराज, लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

राष्ट्रीय सागर डेस्क2 मिनट का पठन
पप्पू यादव की वेशभूषा पर हिंदू सेना का ऐतराज, लोकसभा सदस्यता रद्द करने की मांग

नई दिल्ली। हिंदू सेना ने लोकसभा सांसद पप्पू यादव के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। संगठन का कहना है कि संसद परिसर में संत का वेश धारण कर उन्होंने सनातन संस्कृति और करोड़ों लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है।

हिंदू सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु गुप्ता ने इस संबंध में लोकसभा अध्यक्ष को पत्र लिखकर आपत्ति दर्ज कराई है। पत्र में कहा गया है कि हाल ही में संसदीय सत्र के दौरान सांसद पप्पू यादव संसद परिसर में पुजारी का रूप बनाकर आए थे।

हिंदू सेना ने इसे राजनीतिक स्टंट बताया।

संगठन के अनुसार, पप्पू यादव ने इस हरकत से सनातन धर्म की आस्था, पवित्र केसरिया वस्त्र और भगवान श्री राम से जुड़े पूजनीय विषयों का मजाक उड़ाया गया है। इससे देशभर के सनातन धर्म को मानने वाले लोगों की भावनाएं आहत हुई हैं। हिंदू सेना ने कहा कि संसद हमारी सर्वोच्च संस्था है।

यहां गरिमा और अनुशासन बनाए रखना हर सांसद की जिम्मेदारी है, लेकिन पप्पू यादव के इस कृत्य से संसद की मर्यादा का खुला उल्लंघन हुआ है।

इसीलिए हिंदू सेना ने लोकसभा अध्यक्ष से मांग की है कि इस मामले को गंभीरता से लिया जाए और सांसद पप्पू यादव की संसदीय सदस्यता तत्काल रद्द की जाए।

संगठन का कहना है कि ऐसा कदम उठाकर ही संसद की पवित्रता को बचाया जा सकता है और आहत धार्मिक भावनाओं को शांत किया जा सकता है।

हिंदू सेना ने पत्र में लिखा कि धर्म और आस्था का सम्मान करना जरूरी है।

अगर संसद के अंदर ही इस तरह के कृत्य होंगे तो आम जनता का भरोसा टूटेगा। इसलिए दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में कोई भी ऐसी हरकत करने से पहले सोचे।

हिंदू सेना एक भारतीय दक्षिणपंथी हिंदुत्ववादी संगठन है। इसकी स्थापना 10 अगस्त 2011 को विष्णु गुप्ता द्वारा की गई थी, जो इसके वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं।

यह ख़बर दूसरों तक पहुँचाएँ

WhatsAppFacebookX

संबंधित ख़बरें